व्यापार मेले में लुभा रहीं बिहार की महिलाओं के संघर्ष की कहानियां

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले के पार्टनर स्टेट बिहार पवेलियन में बिहार के नायाब हेंडलुम एवं हेंडीक्राफ्ट , जीविका दीदी का स्टॉल एवं बिहार खादी उत्पादों का हो रहा है प्रदर्शन-सह बिक्री।

Share This Article:

दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में देशी-विदेशी उत्पाद और हुनर ही नहीं बल्कि संघर्ष एवं सफलता की कहानियां भी दर्शकों को खासा आकर्षित कर रही हैं। यहां एक-दो नहीं बल्कि अनेक ऐसी महिलाओं ने भी स्टाॅल लगाए हैं, जिनकी मेहनत और कला के प्रति समर्पण मन में कामयाबी का नया जज्बा पैदा करता है। इसी सिलसिले में बिहार इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट ऑथोरिटी के एम डी कुंदन कुमार में बताया कि मेले के राज्य फूड कोर्ट में जीविका दीदी द्वारा संचालित दीदी की रसोई में बिहार के पारंपरिक व्यंजन भी लोगों को लुभा रहा है l बिहार पवेलियन में इस बार मेले के थीम के तहत एक भारत श्रेष्ठ भारत में महिलाओं के योगदान को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है I पार्टनर स्टेट बिहार का बिहार मंडप को बिहार सरकार के उद्योग विभाग के उपेन्द्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान इस बार आई.टी.पी.ओ. द्वारा इस वर्ष मेले की थीम एक भारत श्रेष्ठ भारत के अनुरूप नायाब रूप दिया गया है ।

बिहार पवेलियन में हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट की धूम

कुंदन कुमार ने कहा कि बिहार पवेलियन में हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट, बिहार खादी बोर्ड, जीविका, बिहार सरकार के बीएडा एवं पर्यटन विभाग के 65 स्टॉल है, जिनमें 5 जीविका दीदी, 5 बिहार खादी बोर्ड ,3 बिहार सरकार के पर्यटन विभाग दो बीएडा, दो आम्रपाली इंपोरियम, सुधा, बिहार के सुप्रसिद्ध कतरनी , स्वर्ण मंसूरी एवं सोनम चावल, प्रमोद मल्टीफूड्स सहित बिहार के नायाब हैंडलूम एवं हैंडीक्राफ्ट उत्पादों के स्टॉल है l वहीं पवेलियन के केंद्रीय कक्ष में बिहार संग्रहालय के प्रदर्शनी एवं केंद्रीय हॉल में लोक कलाकारों द्वारा गायन भी लोगों को आकर्षित कर रहा है l

बिहार दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

बिहार सरकार के उद्योग विभाग एवं बिहार सूचना केंद्र, दिल्ली द्वारा बिहार दिवस समारोह के अवसर पर भारत मंडपम के एमपीथिएटर 1 में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया l सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिहार से आए लोक कलाकारों ने अपनी गीत संगीत एवं मनमोहक नृत्य से लोगों का मन मोह लिया l सांस्कृतिक कार्यक्रम से पहले आयोजित प्रेस वार्ता को दिल्ली में बिहार सरकार के स्थानिक आयुक्त एवं बिहार सरकार के इनवेस्टमेंट कमिश्नर व बिआडा ( बिहार इंडस्ट्रियल एरिया डेवलपमेंट ऑथोरिटी) के एम डी कुंदन कुमार एवं उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव अनिल कुमार ने संबोधित किया l

कुंदन कुमार ने कहा कि 44वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में बिहार पवेलियन को इस बार के IITF 2025 के थीम “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के अनुरूप सजाते हुए इनमें बिहार के योगदान को दर्शाया गया है l बिहार पवेलियन को बिहार के लोक कलाकारों ने अपने हाथों से बिहार के लोक कलाओं से बेहतरीन रूप से सजाया है जो बिहार पवेलियन को खास बनाया है एवं लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है l इस वर्ष बिहार मंडप के मुख्य द्वार को सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में निर्माण हो रहा सीतामाता का मंदिर (प्रस्तावित ) का प्रारूप बनाया गया है एवं मुख्य द्वार के बगल में पावापुरी मंदिर के प्रारूप का निर्माण किया गया है वहीं दीवारों पर राजगीर का विश्व शांति स्तूप, पटना मेट्रो एवं अन्य द्वार को महाबोधि मंदिर का प्रारूप दिया गया है l बिहार मंडप के सेन्ट्रल हॉल में बना बिहार संग्रहालय लोगों को आकर्षित कर रहा है l

बिहार में निवेश करें एवं मिलने वाले पैकेज का लाभ उठाएं

श्री कुंदन कुमार ने व्यापार मेले से लोगों को बिहार में निवेश करने का आह्वाहन करते हुए कहा कि बिहार सरकार की नई उद्योगिक निवेश पॉलिसी 2025 भारत का श्रेष्ठतम निवेश पॉलिसी है, इसलिए सभी को आह्वाहन कर रहा हूं कि बिहार में निवेश करें एवं मिलने वाले बेहतरीन पैकेज का लाभ उठाएं l इसके अलावा निवेशकों को जीएसटी एवं अन्य चीजों पर भी भारत में सबसे आकर्षक छूट प्रदान किया जा रही है l उन्होंने कहा कि जल्द ही बिहार उद्योग एवं शहरी विकास में भी अग्रणी राज्य बनेगा I

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.