दिल्ली में सजेगा ‘गौ महाकुंभ’, हजारों संतों और श्रद्धालुओं का होगा समागम

शनिधाम ट्रस्ट द्वारा 30वें दाती कन्या भ्रूण संरक्षण दिवस के अवसर पर भव्य 'गौ महाकुंभ' का आयोजन श्रद्धा, सेवा और सामाजिक जागरूकता के संदेश के साथ किया गया। इस अवसर पर गौसेवा, कन्या भ्रूण संरक्षण को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया गया।

Share This Article:

नई दिल्ली। शनिधाम ट्रस्ट 30वें ‘दाती कन्या भ्रूण संरक्षण दिवस’ तथा श्री शनिधाम पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी परमहंस निजस्वरूपानंद पुरी जी महाराज (दाती जी महाराज) के 77वें जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य ‘गौ महाकुंभ’ एवं गौ संरक्षण एवं संवर्धन विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

महाराज पिछले तीन दशकों से मना रहे जन्मदिन

दाती जी महाराज पिछले तीन दशकों से अपना जन्मदिवस ‘दाती कन्या भ्रूण संरक्षण दिवस’ के रूप में मनाकर कन्या सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण का संदेश देते आ रहे हैं। इस वर्ष का आयोजन गौ संरक्षण और देशी गौवंश के संवर्धन को समर्पित रहेगा। कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके अलावा देशभर से संत-महात्मा, आध्यात्मिक गुरु, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, उद्योगपति, गौ-भक्त और श्रद्धालु भी भाग लेंगे। संगोष्ठी में गौ संरक्षण एवं संवर्धन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी।

ट्रस्ट कर रहा समाजिक कार्य

शनिधाम ट्रस्ट वर्ष 1990 से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रहा है। ट्रस्ट विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कन्या शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, दिव्यांग सहायता, वृक्षारोपण और सामाजिक सेवा के कार्य संचालित करता है।

इस आयोजन में महंत रविंद्र पुरी जी महाराज, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ जी महाराज, आचार्य प्रमोद कृष्णम जी महाराज, कंप्यूटर बाबा जी महाराज सहित अनेक संत-महात्मा और विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। बेटी बचाओ और गौ संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित इस सम्मेलन में देशभर से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

Tags :

Shivangi Shukla

Shivangi.shukla95512@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.