पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन की करारी हार हुई है। पटना में सोमवार को राजद (RJD) ने विधानसभा चुनाव में हार के तीन दिन बाद बड़ी राजनीतिक पहल करते हुए तेजस्वी यादव को आधिकारिक रूप से नेता प्रतिपक्ष चुन लिया। एक पोलो रोड स्थित उनके सरकारी आवास पर हुई विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक में यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में जीतने और हारने वाले सभी विधायकों को बुलाया गया था। यही नहीं, बैठक में कई बड़े चेहरे और पार्टी नेतृत्व भी मौजूद रहा, जिससे साफ है कि चुनावी हार के बाद पार्टी गंभीर मंथन मोड में है।
तेजस्वी यादव चुने गए RJD विधायक दल के नेता!
— NewG (@newGindia) November 17, 2025
बिहार चुनाव में हार के बाद समीक्षा बैठक के बीच बड़ी खबर! राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने एक बार फिर तेजस्वी यादव को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया है।#TejashwiYadav #RJD #BiharPolitics pic.twitter.com/GfRKmK3GjY
चार घंटे चली बैठक
बैठक में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राज्यसभा सांसद मीसा भारती, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, बाहुबली नेता सूरजभान सिंह सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद थे। लगभग चार घंटे तक चली इस बैठक में चुनावी हार की विस्तृत समीक्षा की गई और आगे की रणनीति पर गहन विचार-विमर्श हुआ।
प्रिय साथियों,
— Tejashwi Yadav (@TejashwiYdvRJD) November 17, 2025
यह समय अत्यंत नाजुक और संवेदनशील है। अभी वह घड़ी नहीं है जब हम तेजस्वी यादव जी की आलोचना में लग जाएँ। इस वक्त उनकी सबसे बड़ी ज़रूरत हम सबका साथ, भरोसा और हौसला है।
नेतृत्व तभी मजबूत होता है जब अपने लोग मुश्किल क्षणों में उसके साथ खड़े रहें।
आलोचना करने का, सुझाव… pic.twitter.com/5t6mHyxllr
तेजस्वी यादव बने विधायक दल के नेता
बैठक के बाद RJD नेता रामानुज यादव ने बताया कि मीटिंग में मेन-टू-मेन बातचीत हुई। हार के कारणों को समझने की कोशिश की गई और तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता तथा नेता प्रतिपक्ष चुना गया। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों को लेकर कोर्ट जाने पर भी चर्चा की गई है और इस विषय पर महागठबंधन के सभी सहयोगी दलों से राय ली जाएगी।
चुनाव परिणाम को लेकर कई विधायकों ने बैठक में गंभीर सवाल उठाए। RJD विधायक आलोक मेहता ने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी हुई है, इसलिए ऐसा परिणाम सामने आया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगह मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष नहीं रही। वहीं, मटिहानी से जीतकर आए विधायक बोगो सिंह ने दावा किया कि एनडीए की जमीन खिसक चुकी थी, लेकिन चुनाव के दौरान पैसे का व्यापक उपयोग किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जीविका दीदियों के वोट खरीदे गए और मतदाताओं पर प्रभाव डाला गया।
यह भी पढ़ेंः CM नीतीश ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, 20 को लेंगे शपथ
पूर्व विधायक ने भी चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि आयोग को इस गड़बड़ी की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से कई बूथों पर अनियमितताएं हुईं, उस पर चुनाव आयोग को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
हारे प्रत्याशियों से पूछा कारण
बैठक में पार्टी नेतृत्व ने हार के कारणों पर विस्तार से चर्चा की। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, तेजस्वी यादव ने खास तौर पर उन सभी उम्मीदवारों को बुलाया जो चुनाव नहीं जीत सके। वे हर प्रत्याशी से अलग-अलग फीडबैक लेंगे और समझने की कोशिश करेंगे कि किस क्षेत्र में क्या गलती हुई। इसी के आधार पर RJD नए सिरे से संगठनात्मक रणनीति तैयार करेगी।
बैठक में यह भी चर्चा हुई कि स्थानीय स्तर पर असंतोष, उम्मीदवार चयन में त्रुटियां, बूथ मैनेजमेंट की कमजोरियां और चुनावी मुद्दों को जनता तक प्रभावी तरीके से न पहुंचा



