बिना टिकट यात्रा पर रेलवे की सख्ती, कटें चलान

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वालो पर सख्त कार्रवाई करते हुए उनके चलान काटे।

Share This Article:

नई दिल्ली। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा और अनाधिकृत प्रवेश रोकने के लिए विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान दिल्ली शाहदरा-शामली-दिल्ली शाहदरा रेल सेक्शन और सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन पर चलाया गया।

55 यात्री पकड़े गए

दिल्ली शाहदरा-शामली-दिल्ली शाहदरा सेक्शन में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान टिकट चेकिंग स्टाफ और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने बिना टिकट यात्रा करते हुए 55 यात्रियों को पकड़ा। इन यात्रियों से रेलवे ने कुल 29,575 रुपये का जुर्माना वसूला।

सब्जी मंडी स्टेशन पर फोर्ट्रेस चेकिंग

दिल्ली मंडल ने सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन पर भी विशेष फोर्ट्रेस चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 155 यात्रियों को पकड़ा गया और उनसे 1,21,800 रुपये का रेलवे राजस्व वसूला गया।

बिना टिकट यात्रियों पर रेलवे की लगातार नजर

उत्तर रेलवे का दिल्ली मंडल नियमित रूप से ऐसे अभियान चला रहा है, ताकि बिना टिकट यात्रा और ट्रेनों में अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगाई जा सके। रेलवे का कहना है कि बिना टिकट यात्रा करने से न केवल रेलवे के राजस्व को नुकसान होता है, बल्कि वैध टिकट लेकर सफर करने वाले यात्रियों के अधिकार भी प्रभावित होते हैं।

यात्रियों से टिकट लेकर सफर करने की अपील

दिल्ली मंडल रेल प्रबंधक पुष्पेश रमण त्रिपाठी ने यात्रियों से अपील की कि वे हमेशा वैध टिकट के साथ यात्रा करें और टिकट चेकिंग स्टाफ का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि रेलवे यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित सफर उपलब्ध कराने के लिए लगातार ऐसे अभियान जारी रखेगा।

Shivangi Shukla

Shivangi.shukla95512@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.