लखनऊ। राम मंदिर से जुड़े दान फंड में कथित गबन के मामले की जांच उत्तर प्रदेश एसआईटी द्वारा तेज कर दी गई है। जांच टीम शुक्रवार को मुख्य आरोपी राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव से पूछताछ कर सकती है।
आरोप है कि राम शंकर यादव ने मंदिर फंड से करीब 50 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपने आलीशान घर के निर्माण में किया। इस मामले में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय के साथ उनके कथित संबंधों को लेकर भी जांच का दायरा बढ़ा है।
एसआईटी अब तक कई लोगों और संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ कर चुकी है। टीम मंदिर में चढ़ाए गए सोने-चांदी और अन्य आभूषणों के दस्तावेजों की भी बारीकी से जांच कर रही है।जांच का मुख्य फोकस दान में मिले गहनों और उनके रिकॉर्ड के बीच अंतर का पता लगाना है, जिससे संभावित अनियमितताओं और गबन की स्थिति स्पष्ट हो सके।इस मामले की शुरुआत स्थानीय मीडिया रिपोर्टों से हुई थी, जिसके बाद यह मामला राजनीतिक स्तर पर भी चर्चा में आ गया।



