दिल्ली की हर कालोनी में एक छत के नीचे मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार शक्ति नगर से 70 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का उद्घाटन किया। सीएम ने दावा किया कि अब हर परिवार को मिलेगी सेहत की गारंटी, आरोग्य मंदिर में मिलेंगी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से दिल्ली को मेडिकल हब के रूप में विकसित करने का प्रयास।

Share This Article:

नई दिल्ली : दिल्ली के नागरिकों को किफायती, सुलभ और उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को शक्ति नगर स्थित एमसीडब्ल्यू सेंटर (मातृत्व एवं शिशु कल्याण केंद्र) से 70 से अधिक ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिरों’ का वर्चुअल तथा प्रत्यक्ष रूप से उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे दिल्ली की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को सशक्त और आधुनिक बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल बताया। इन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर नागरिकों को नियमित स्वास्थ्य जांच, आवश्यक एवं सामान्य दवाओं की निशुल्क उपलब्धता, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, जरूरी टीकाकरण कार्यक्रम, बीमारियों की रोकथाम और स्वास्थ्य संवर्धन संबंधी परामर्श तथा विशेषज्ञ डॉक्टरों से ऑनलाइन टेली-परामर्श जैसी सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

इस विशेष कार्यक्रम में मॉडल टाउन के विधायक अशोक गोयल सहित अनेक स्थानीय प्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में उपलब्ध सभी सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक सुविधा सेंटर का दौरा करते हुए व्यवस्थाओं की समीक्षा की और स्वास्थ्य कर्मियों से विभिन्न सुविधाओं, उपकरणों तथा सेवाओं के संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। ये 70 से अधिक नए केंद्र शहर के उत्तर, मध्य, उत्तर-पश्चिम, शाहदरा, पश्चिम, नई दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम, पूर्व, दक्षिण-पूर्व, दक्षिण और उत्तर-पूर्व सहित लगभग सभी प्रमुख क्षेत्रों में स्थापित किए गए हैं।

आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस हैं आयुष्मान आरोग्य मंदिर

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि हर नागरिक तक बेहतर, सस्ती और निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं बिना किसी बाधा के पहुंचे। आयुष्मान भारत योजना, जनऔषधि केंद्र, वय वंदना योजना और अब आयुष्मान आरोग्य मंदिर मिलकर दिल्ली को आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की प्रतिबद्धता है कि हर मरीज को समय पर इलाज मिले, हर नागरिक को किफायती दवाइयां उपलब्ध हों और हर कॉलोनी में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाएं। मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा प्रस्तुत मोहल्ला क्लीनिक मॉडल में न डॉक्टर मिलते थे, न दवाइयां और न ही पर्याप्त स्टाफ। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत आरोग्य मंदिर वास्तविक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं, जहां बैंडेज से लेकर दवाइयां, टीकाकरण, फैमिली प्लानिंग और अन्य आवश्यक सेवाएँ नियमित रूप से उपलब्ध होती हैं।

दिल्ली में 250 आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किये जा चुके है

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि दिल्ली में अब तक लगभग 250 आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित किये जा चुके है। हमारा लक्ष्य दिल्ली में 1000 से अधिक आरोग्य मंदिर स्थापित करने का है। बड़े अस्पतालों पर बढ़ते दबाव को देखते हुए कॉलोनी स्तर पर ऐसी स्वास्थ्य सुविधाएं अत्यंत आवश्यक है। सरकार का लक्ष्य है कि राजधानी की प्रत्येक विधानसभा में कुल 15 ऐसे केंद्र खोले जाएं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना, जनऔषधि केंद्रों तथा नई स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करके दिल्ली को देश ही नहीं, बल्कि विश्व के लिए भी एक उभरते हुए मेडिकल हब के रूप में विकसित करने का सतत प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 8-10 महीनों में सरकार लगातार 24×7 प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है, ताकि प्रत्येक नागरिक को समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि वे क्षेत्र के समग्र विकास में सहयोग करें, जिससे दिल्ली के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा प्रस्तुत विज़न को वास्तविक रूप दिया जा सके और राजधानी को एक सशक्त, स्वस्थ और आधुनिक शहर बनाया जा सके।

दिल्ली के 70 से अधिक नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सूची

बख्तावरपुर, बख्तावरपुर गाँव — नरेला
MCW बुराड़ी — बुराड़ी
MCW सेंटर विजय नगर — तिमारपुर
MCW सेंटर, केवल पार्क — आदर्श नगर
MCW बी-ब्लॉक, जहांगीरपुरी — बादली
AAMC, ए-3 ब्लॉक, भलस्वा डेयरी — बादली
MCW नांगलोई — मुंडका
घेवरा गाँव — मुंडका
सी-ब्लॉक सुल्तानपुरी — सुल्तानपुर माजरा
एफ-ब्लॉक सुल्तानपुरी — सुल्तानपुर माजरा
एस-ब्लॉक मंगोलपुरी — मंगोलपुरी
सेक्टर-3 रोहिणी — मंगोलपुरी
MCW पीतमपुरा — शालीमार बाग़
सत्यवती पार्क, निकट एमसीडी स्कूल — वज़ीरपुर
पॉलीक्लिनिक बाबरपुर — वज़ीरपुर
MCW शक्ति नगर — मॉडल टाउन
पॉलीक्लिनिक ज्वाला नगर — मॉडल टाउन
बाग कड़े खां — सदर बाज़ार
शास्त्री नगर, निकट एमसीडी स्कूल — सदर बाज़ार
कम्युनिटी सेंटर, सराय बस्ती — सदर बाज़ार
DGD इंदरलोक — सदर बाज़ार
DGD तीस हज़ारी — चांदनी चौक
AAMC छत्ता लाल मियां, डिलाइट सिनेमा के पीछे — मटिया महल
DGD राऊज़ एवेन्यू — मटिया महल
कम्युनिटी सेंटर, नबी करीम — बल्लीमारान
DGD गली समोसान, फराशखाना — बल्लीमारान
MCW देव नगर — करोल बाग़
DGD टैंक रोड — करोल बाग़
DGD राऊज़ एवेन्यू, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग कोर्ट कॉम्प्लेक्स
MCW टैगोर गार्डन — मादीपुर
फ़तेह नगर — हरिनगर
MCW हरिनगर — हरिनगर
AAMC टोडापुर बिहारी कॉलोनी — तिलक नगर
AAMC बस्ती विकास केंद्र, बुध नगर — तिलक नगर
सोशल वेलफेयर सेंटर, तिलक विहार — तिलक नगर
बापरोला — विकासपुरी
MCW जनता हाउसिंग हस्तसाल — विकासपुरी
MCW ट्रांज़िट कैंप हस्तसाल — विकासपुरी
MCW वशिष्ठ पार्क — द्वारका
UPHC मंसा राम पार्क — मटियाला
MCW बिजवासन — बिजवासन
महि पालपुर/रंगपुरी — बिजवासन
DGD शशि गार्डन — दिल्ली कैंट
NDMC डिस्पेंसरी, बापू धाम — नई दिल्ली
NDMC डिस्पेंसरी, गोल्फ लिंक — नई दिल्ली
NDMC डिस्पेंसरी, नेताजी नगर — नई दिल्ली
सराय काले खान डिस्पेंसरी — जंगपुरा
पीयूएचसी दरियागंज — जंगपुरा
MCW गौतम नगर — मालवीय नगर
MCW हौज़ खास — मालवीय नगर
MCW शाहपुर जाट/मालवीय नगर सेंटर-1 — मालवीय नगर
DJB साइट, सिरी फ़ोर्ट कॉम्प्लेक्स के सामने — मालवीय नगर
DJB साइट (लॉक्ड साइट), हुमायूँपुर — मालवीय नगर
बेर सराय, कम्युनिटी सेंटर कटवारिया सराय — महरौली
MCW ओखला फेज़-1, डीडीए फ्लैट्स, कालकाजी — ग्रेटर कैलाश
MCW नेहरू प्लेस, गिरी नगर — कालकाजी
MCW खिजराबाद गाँव — ओखला
MCW सेंटर गुरु राम दास नगर — लक्ष्मी नगर
MCW सेंटर अनारकली, निकट चंदर नगर — कृष्णा नगर
MCW सेंटर गीता कॉलोनी
DJB साइट, न्यू सीलमपुर — गांधी नगर
MCW सेंटर सराय मोहल्ला — शाहदरा
MCW सेंटर विवेक विहार — शाहदरा
AAMC पोर्टा केबिन, बस्ती विकास केंद्र, कैलाश नगर — शाहदरा
DGD कड़कड़डूमा कोर्ट — शाहदरा
DGD झिलमिल, बीवीके बी-ब्लॉक — शाहदरा
MCW सेंटर नंद नगरी, बी-4 ब्लॉक — सीमापुरी
MCW सेंटर विवेक विहार, ई-4 ब्लॉक — सीमापुरी
यमुना विहार — घोंडा
MCW सेंटर करदमपुरी — बाबरपुर
गोकुलपुरी एक्सटेंशन — गोकुलपुर
DJB साइट, न्यू सीलमपुर — सीलमपुर

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.