झुग्गी बस्तियों में स्वच्छ ऊर्जा पहुंचाने की तैयारी:मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, चूल्हा और अंगीठी से प्रदूषण रोकने के लिए उज्ज्वला योजना का विस्तार होगा। प्रदूषण को काबू करने के लिए किए जा रहे कार्य।

Share This Article:

नई दिल्ली: राजधानी में प्रदूषण के स्तर को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री ने ड्यूसिब (दिल्ली अर्बन शेल्टर इम्प्रूवमेंट बोर्ड) को निर्देश दिए हैं कि वह राजधानी की सभी झुग्गी बस्तियों में जाकर सर्वे करे और यह पता लगाए कि वहां कितने परिवार अब भी पारंपरिक चूल्हा या अंगीठी का उपयोग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार सरकार ऐसे परिवारों को इस प्रकार के जलावन की मुक्ति के लिए उज्ज्वला योजना के अंर्तगत कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि परिवार परेशानी से बचें और प्रदूषण पर प्रभावी रोक भी लगे। मुख्यमंत्रीा का यह भी कहना है कि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए उनकी सरकार युद्ध-स्तर पर कार्य कर रही है। अधिकारियों की टीमें भी सड़कों पर उतर गई हैं। प्रदूषण पैदा करने वाले कारकों के खिलाफ सख्ती बरती जा रही है और हॉटस्पॉट को क्लियर करने के लिए प्रभावी उपाय किए जा रहे हैं।

चूल्हा, अंगीठी से वातावरण प्रदूषित होता है

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सर्वे के आधार पर सरकार ऐसे परिवारों की सूची तैयार करेगी और इन सभी परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर उज्ज्वला गैस कनेक्शन दिलवाने में भूमिका अदा करेगी ताकि उन्हें लकड़ी, कोयला या अन्य पारंपरिक ईंधन के उपयोग से मुक्ति मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदूषण की रोकथाम केवल औद्योगिक या यातायात क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि घरेलू स्तर पर भी इस दिशा में कदम उठाना आवश्यक है। झुग्गी बस्तियों में चूल्हा या अंगीठी से निकलने वाला धुआं न केवल वातावरण को प्रदूषित करता है, बल्कि वहां रहने वाले परिवारों के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करता है। इसलिए सरकार चाहती है कि हर परिवार को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध हो और कोई भी व्यक्ति प्रदूषण फैलाने वाले पारंपरिक साधनों का प्रयोग न करे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का स्पष्ट कहना है कि दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करना उनकी सरकार की प्राथमिकता में शामिल है, इसलिए प्रदूषण को नियंत्रण में लाने के लिए उनकी सरकार पहले से ही युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। मेंटेनेंस वैन्स सड़कों पर उतरकर सड़कों-फुटपाथ आदि की सफाई कर वहां प्रदूषण के कारणों पर रोक लगा रही हैं। उन्होंने बताया कि सरकार के प्रमुख विभाग पीडब्ल्यूडी, सिंचाईं एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग, ड्यूसिब, डीएसआईआईडीसी व अन्य विभागों के अलावा दिल्ली नगर निगम, नई दिल्ली पालिका परिषद व अन्य निकायों के वरिष्ठ अधिकारी पूरी दिल्ली के इलाकों व सड़कों पर उतर चुके हैं। उन्हें आदेश दिए गए हैं कि सभी अधिकारियों को निर्धारित इलाकों की पूरी सफाई पर ध्यान केंद्रित करना होगा और इस परिणाम के प्राप्त होने के बाद ही स्थल को छोड़ना होगा। मुख्यमंत्री के अनुसार यह भी आदेश जारी किए गए हैं कि सभी शहरी स्थानीय निकाय (ULBs) और संबंधित एजेंसियां पूरे क्षेत्र की पूर्ण सफाई सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सभी स्वच्छता संसाधन तैनात करें।

हॉट स्पॉट को प्रदूषण रहित बनाने के लिए उपाय जारी हैं

मुख्यमंत्री का यह भी कहना है कि हॉटस्पॉट को कूल व क्लियर करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। विभिन्न हॉट स्पॉट को प्रदूषण रहित बनाने के लिए प्रभावी उपाय जारी हैं। वहां लगातार पानी की बौछारों का छिड़काव किया जा रहा है, साथ ही धूल रोकने के लिए मैकेनिकल उपाय चल रहे हैं। इन हॉट स्पॉट से जुड़ी सड़कों-फुटपाथों आदि को सीमेंट व अन्य माध्यमों से ठीक किया जा रहा है, ताकि धूल पर रोक लगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी के सभी निकायों के साथ मिलकर पूरी दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर युद्ध-स्तर पर कार्य चल रहा है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.