गुरु तेग बहादुर के 350वें शहादत दिवस के लिए जोरों पर तैयारियां

दिल्ली सचिवालय में गुरु तेग बहादुर के आगामी 350वें शहादत दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर एक उच्च-स्तरीय बैठक हुई।

Share This Article:

नई दिल्ली: रेखा सरकार में कला, संस्कृति एवं भाषा और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा की उपस्थिति में दिल्ली सचिवालय में गुरु तेग बहादुर के आगामी 350वें शहादत दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर एक उच्च-स्तरीय बैठक हुई। इस बैठक में पंजाबी अकादमी, कला, संस्कृति एवं भाषा विभाग, पर्यटन विभाग, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति और अन्य संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

क्या बोले मंत्री

बैठक में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। यह तय किया गया कि गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, दर्शन और बलिदान को समर्पित अनेक सांस्कृतिक, धार्मिक और जनसहभागिता से जुड़े कार्यक्रम दिल्ली के विभिन्न स्थलों पर आयोजित किए जाएं। इसको लेकर मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का त्याग केवल एक धर्म या समुदाय के लिए नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए था।

लाल किले में होगा प्रोग्राम

मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि नहीं बल्कि गुरु तेग बहादुर के विचारों को वैश्विक स्तर पर प्रसारित करने का माध्यम बनेगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार भी इस आयोजन में सहयोग कर रही है ताकि इसे और अधिक प्रभावी और प्रेरणादायक रूप दिया जा सके। मुख्य कार्यक्रमों के आयोजन हेतु दिल्ली में स्थित ऐतिहासिक लाल किले में तीन लॉन चुने गए हैं, जहां विशाल कीर्तन दरबार आयोजित होगा। श्रद्धालुओं के लिए लंगर सेवा की समुचित व्यवस्था की जाएगी और रामलीला मैदान में टेंट सिटी स्थापित की जाएगी, जिसमें ठहरने और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

बनेगा थीम सॉन्ग

इसके अलावा गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और प्रेरक संदेशों को आमजन तक पहुंचाने के लिए एक अस्थायी संग्रहालय भी स्थापित किया जाएगा, जिसमें दुर्लभ चित्र, ऐतिहासिक दस्तावेज़ और प्रदर्शन सामग्री शामिल होगी। श्रद्धालुओं की आवाजाही और सुगम पहुंच के लिए बसों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से लोग इस आयोजन में सहजता से भाग ले सकें। बैठक में बताया गया कि प्रसिद्ध पंजाबी गायकों द्वारा गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाओं पर आधारित एक विशेष थीम सॉन्ग तैयार किया गया है, जिसे शीघ्र ही जारी किया जाएगा।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.