DM की ऑनलाइन मीटिंग में चलने लगा पोर्न वीडियो, दो पर FIR

DM की ऑनलाइन मीटिंग में स्क्रीन पर वीडियो चलने से बैठक में मौजूद लोग, खासकर महिला अधिकारी, असहज हो गए। महिला शिक्षा अधिकारी उठकर कमरे से बाहर चली गई।

Share This Article:

महाराजगंज: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में DM की ऑनलाइन मीटिंग में उस समय हंगामा मच गया, जब शिक्षा विभाग की ई-चौपाल में अचानक पोर्न वीडियो चलने लगा। जिला मजिस्ट्रेट संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में चल रही इस मीटिंग में महिला अधिकारी समेत कई लोग मौजूद थे, जो इस घटना से स्तब्ध रह गए। मामले ने तूल पकड़ा तो पुलिस ने दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आखिर क्या है यह पूरा मामला? आइए जानते हैं।

जानकारी के अनुसार, जिला मजिस्ट्रेट संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में ऑनलाइन ई-चौपाल का आयोजन किया गया था। इस बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी, बीईओ, हेडमास्टर, सरकारी टीचर और आम लोग जुड़े थे। इस दौरान एक ऐसी घटना घटी, जिससे बैठक में मौजूद अधकारी असहल हो गए। दरअसाल एक यूजर, जिसने खुद को “जेसन जूनियर” के नाम से पेश किया, ने स्क्रीन शेयर की और अचानक एक अश्लील वीडियो चलाना शुरू कर दिया। बड़े स्क्रीन पर यह वीडियो देखकर मीटिंग में मौजूद लोग, खासकर महिला अधिकारी, बेहद असहज हो गई। खबरों के मुताबिक, महिला BSA इस दौरान कमरे से बाहर चली गईं। इतना ही नहीं, एक अन्य यूजर “अर्जुन” ने कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की, जिससे हंगामा और बढ़ गया।

दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

काफी प्रयास के बाद स्क्रीन को बंद किया गया, लेकिन तब तक मामला गंभीर हो चुका था। DM ने तुरंत इस घटना पर कड़ा रुख अपनाया और पुलिस अधीक्षक को फोन कर मामले की जांच साइबर सेल को सौंपने का निर्देश दिया। 9 अगस्त को BSA के आदेश पर खंड शिक्षा अधिकारी ने कोतवाली थाने में दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 221, 352, और 67(A) के तहत मुकदमा दर्ज कराया।

IP एड्रेस व डिजिटल साक्ष्यों को जुटा रही पुलिस

सदर कोतवाली के SHO सत्येंद्र राय ने बताया कि साइबर पुलिस की मदद से आरोपियों की पहचान के लिए तकनीकी साधनों का उपयोग किया जा रहा है। IP एड्रेस और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया गया है। इस घटना की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच चुकी है, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस पर कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।

यह घटना न केवल महाराजगंज बल्कि पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गई है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस मामले पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे साइबर सुरक्षा की कमी बता रहे हैं, तो कुछ इसे ऑनलाइन मीटिंग्स के गलत इस्तेमाल का उदाहरण मान रहे हैं।

Usha Mehta

ushamehta0013@gmail.com

NewG India का सबसे युवा चेहरा, दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद IGNOU और ABP न्यूज़ नेटवर्क जैसे संस्थानों में इंटर्नशिप की। सोशल और कॉमर्स विषयों की गहरी समझ हैं कलम के साथ आवाज में भी धार हैं। NewG India में बतौर कंटेंट डेवलपर व एंकर अपनी जिम्मेदारी उषा मेहता बखूबी निभा रही हैं ।

https://newgindia.com/author/usha/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.