दिल्ली में प्रदूषण पर लगेगी लगाम, ऊंची इमारतों पर तैनात एंटी-स्माग गन

दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। आतिशबाजी के कारण हवा जहरीली हो गई है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है।

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में दीवाली की रात के बाद मंगलवार की सुबह लोगों के लिए दमघोंटू रही। प्रदूषण का स्तर इतना बढ़ गया कि दिल्ली के कई इलाके रेड जोन में पहुंच गए हैं।सुप्रीम कोर्ट ने इस बार दिवाली पर ग्रीन पटाटों की बिक्री और जलाने की अनुमति दी थी। हालांकि, ग्रीन पटाखों की आड़ में सोमवार को दिवाली के जश्न में देशभर में जमकर अवैध पटाखे फोड़े गए गए। इसी वजह से दिल्ली-एनसीआर में हवा बेहद जहरीली हो गई है। अब सरकार इससे निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने अपने क्षेत्र में वायु प्रदूषण से निपटने को 10 एंटी-स्मॉग गन मशीन ऊंची इमारतों पर लगाई गई हैं। साथ ही 3 गन NDMC की अपनी इमारतों पर लगाया है।

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली में बिगड़ती वायु गुणवत्ता से निपटने के लिए NDMC की कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर का औसत AQI (Air Quality Index) 5:30 बजे सुबह 346 दर्ज किया गया, जो “बहुत खराब” श्रेणी में है और अधिकांश क्षेत्र रेड जोन में हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए NDMC ने धूल नियंत्रण, स्मॉग कमी, हरियाली बढ़ाने और जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए एक व्यापक प्रदूषण नियंत्रण अभियान शुरू किया है।

वायु प्रदूषण कम करने के लिए NDMC की प्रमुख पहल

1. मैकेनिकल रोड स्वीपिंग (Mechanical Road Sweeping)

NDMC के पास 4 Mechanical Road Sweeping Machines (MRS) हैं, जिनसे प्रतिदिन दो शिफ्टों में लगभग 220–230 किलोमीटर सड़कों की सफाई की जाती है। साथ ही 5 नई CNG आधारित रोड स्वीपिंग मशीनें खरीदी जा रही हैं ताकि मुख्य सड़कों और गलियों की सफाई और बेहतर ढंग से हो सके। 4 बैटरी से चलने वाली स्वीपिंग मशीनें गलियों की सफाई के लिए खरीदी जा रही हैं। 4 छोटी Ride-on Sweepers (फुटपाथ और पार्किंग क्षेत्र की सफाई के लिए) के लिए निविदा प्रक्रिया जारी है।

एंटी-स्मॉग गन (Anti-Smog Guns) की तैनाती

  • NDMC क्षेत्र में 8 मोबाइल एंटी-स्मॉग गन प्रतिदिन लगाई जाती हैं, जो लगभग 320–340 किलोमीटर सड़कों को कवर करती हैं।
  • 10 एंटी-स्मॉग गन निजी ऊँची इमारतों पर लगाई गई हैं और 3 गन NDMC की अपनी इमारतों पर स्थापित की गई हैं।
  • 7 नई एंटी-स्मॉग गन NDMC की अपनी इमारतों पर लगाने के लिए खरीदी जा रही हैं, जिनकी निविदा प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 3. मिस्ट स्प्रे सिस्टम (Mist Spray System) की स्थापना
  • NDMC क्षेत्र में बिजली के खंभों पर 5–6 मीटर की ऊँचाई पर मिस्ट स्प्रे सिस्टम को परीक्षण के तौर पर लगाया गया है।
  • 15 मिस्ट स्प्रे यूनिट्स लोदी रोड पर लगाई गई हैं ताकि स्थानीय धूल प्रदूषण को कम किया जा सके।
  • 1323 खंभों (लगभग 29.5 किलोमीटर लंबाई) पर इस सिस्टम को लगाने की पहचान की गई है और इसके लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
  • शांति पथ और अफ्रीका एवेन्यू पर 30 नए स्प्रे सिस्टम लगाने का कार्य प्रगति पर है।

आने वाले वर्ष में NDMC सभी 22 बाजारों में यह व्यवस्था लागू करेगा। इसके लिए 10 Water Sprinklers, 5 Pressure Jet Machines, 9 Litter Pickers और 10 Floor Cleaner Machines खरीदी जा रही हैं ताकि NDMC क्षेत्र में धूल प्रदूषण को न्यूनतम किया जा सके।

जन अपील (Public Appeal)

चहल ने कहा कि हर दिन लाखों लोग काम और पर्यटन के लिए नई दिल्ली आते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों और आगंतुकों से अपील की कि वे व्यक्तिगत स्तर पर प्रदूषण कम करने में सहयोग करें। प्रकृति अकेले प्रदूषण नहीं रोक सकती। यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है कि पर्यावरण के अनुकूल आदतें अपनाएं और अपने शहर को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखें।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.