पूजा पाल मामले में गरमायी राजनीति, अखिलेश ने भाजपा से बताया खतरा

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा विधायक पूजा पाल की जान को खतरा है और इसके पीछे बीजेपी का हाथ है।

Share This Article:

लखनऊ: कुछ दिन पूर्व सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने पत्र लिखकर कहा कि उनके पति राजू पाल की तरह संभवत: उनकी भी हत्या हो सकती है। यदि ऐसा होता है तो शासन और प्रशासन सपा और अखिलेश यादव को वास्तविक दोषी मानें। रविवार को इस मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कहा कि पूजा पाल को खतरा किससे है, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले मार देंगे और हमलोग जेल जाएंगे।
दो दिन पूर्व पूजा पाल ने कहा था कि एक बेकसूर, विधवा, अनाथ, अति पिछड़े की बेटी को सपा के लोग सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैंने अपना लक्ष्य प्राप्त कर लिया है। मेरे पति के हत्यारों को सजा मिल गई है। अब मुझे मौत भी मिले तो गर्व होगा। आपने जिस तरह मुझे बीच रास्ते में अपमानित कर मरने के लिए छोड़ दिया है, उससे सपा के आपराधिक अनुयायियों का मनोबल बहुत बढ़ गया है।

अखिलेश यादव ने पूजा पाल के बयान पर जवाब दिया

रविवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर दिव्यांगजनों का एक कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम के दौरान ही अखिलेश यादव ने पूजा पाल के बयान पर अपना जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर किसी को खतरा है तो इस मामले की जांच होनी चाहिए। आखिर वे किस संगठन के लोग है जो किसी की जान ले सकते हैं। सपा प्रमुख ने एक सवाल के जवाब में कहा कि बीजेपी वाले मार देंगे। हम लोग जेल चले जाएंगे। हालांकि अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसी बाते नहीं कहनी चाहिए। वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार इस पूरे मामले की जांच करे। लेकिन हमें यूपी सरकार पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है। इसलिए गृहमंत्री को पत्र लिखा गया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने गृहमंत्री को लिखा पत्र

प्रदेश सपा अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने मामले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा कि कौशाम्बी से चायल की विधायक पूजा पाल के इधर कई बयान सोशल मीडिया में वायरल हैं। ये सभी बयान सत्य से परे और मर्यादाहीन हैं। ये बयान भाजपा प्रेरित हैं और समाजवादी पार्टी के प्रति साजिश का अंग है। उन्होंने बताया कि पूजा पाल को समाजवादी पार्टी ने ही विधायक बनाया। जब व्यक्तिगत जीवन में वे संकट में घिरी थी। तब सपा और इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके साथ खड़े हुए थे और हर सम्भव मदद की।
इसमें आगे लिखा गया है कि अचानक पूजा पाल जो पहले पूरी तरह से सपा में सुरक्षित थी, बीजेपी के सम्पर्क में आने के बाद उन्हें चिंता होने लगी है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जैसा स्वयं उन्होंने अपने एक बयान में माना है कि पिछडे, दलित और मुस्लिम से जुड़ पीडीए से दिक्कत होने लगी है। यह उनकी दिक्कत नहीं बल्कि बीजेपी पीडीए के आन्दोलन से साल 2027 में अपनी हार देख रही है। इसलिए अपने षडयन्त्रकारी स्वभाव के अनुकूल पूजा पाल को मोहरा बनाकर समाजवादी पार्टी के प्रति दुष्प्रचार कराया जा रहा है। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूजा पाल का आचरण अनुशासनहीनता की श्रेणी में आया है

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.