बिहार की तुलना बीड़ी से करते हैं, कांग्रेस-आरजेडी पर बरसे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन कर दिया है। इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। यहीं से बिहार को 40 हजार करोड़ की मेगा सौगात भी दी। 

Share This Article:

पूर्णिया: लोकसभा चुनाव में किए गए अपने वादे को पीएम मोदी  बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पूरा कर रहे हैं। इसी कड़ी  में उन्होंने सोमवार को पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया। शुरू में यहां से अहमदाबाद और कोलकाता विमान सेवा शुरू होगी। फिर आने वाले समय में दिल्ली, हैदराबाद, बेंगलुरू और मुंबई जैसे शहरों के लिए कनेक्टिविटी बढ़ने पर सीमांचल के लोगों के साथ ही कोसी क्षेत्र के लोगों को भी इसका फायदा होगा। अब लोगों को बागडोगरा या दरभंगा नहीं जाना पड़ेगा। पूर्णिया मेडिकल ऑटोमोबाइल और शिक्षा का हब है जिससे विकास और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। एयरपोर्ट से किसानों को उपज का सही दाम मिलेगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। यहीं से बिहार को 40 हजार करोड़ की योजनाओं की सौगात भी दी। रिमोट का बटन दबाकर बिहारवासियों को तोहफा दिया। इस दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई केंद्रीय मंत्री और एनडीए के तमाम नेता मौजूद हैं।

10 साल में बनकर तैयार हुआ है हवाई अड्‌डा

जिस पूर्णिया एयरपोर्ट का पीएम मोदी ने सोमवार को उद्घाटन किया है, उसके निर्माण का एलान पहली बार साल 2015 में किया गया था। पीएम नरेंद्र मोदी ने 10 साल पहले 2 नवंबर 2015 को शहर के रंगभूमि मैदान में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान एक चुनावी सभा को संबोधित करते पूर्णिया एयरपोर्ट की घोषणा की थी। इसके बाद एयरपोर्ट के लिए 69 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया।

पूर्णिया में एयरपोर्ट क्यों जरूरी?

एयरपोर्ट के निर्माण से न केवल सीमांचल और कोसी के अंदर आने वाले 7 जिलों को फायदा होगा। इससे पहले सीमांचल रेंज के पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज और कोसी रेंज के मधेपुरा, सहरसा, सुपौल के लोगों को बागडोगरा एयरपोर्ट या फिर दरभंगा एयरपोर्ट जाना पड़ता था। इन जिलों से सड़क मार्ग के रास्ते एयरपोर्ट तक पहुंचने में समय और पैसे दोनों काफी खर्च होते थे। वहीं पूर्णिया एयरपोर्ट से भागलपुर, खगड़िया जैसे जिलों के लोग भी हवाईअड्डा का लाभ उठा सकेंगे। वहीं, सीमांचल से सटे पश्चिम बंगाल और झारखंड के सीमावर्ती जिले के लोगों को भी एयरपोर्ट का सीधा फायदा होगा। एयरपोर्ट से पड़ोसी देश नेपाल के लोगों को भी काफी हद तक सहूलियत होगी।

पूर्णिया में एयरपोर्ट का कितना महत्व, कितना फायदा?

पूर्णिया मेडिकल, ऑटोमोबाइल और एजुकेशन का हब माना जाता है। इस वजह से उम्मीद जताई जा रही है कि हवाई सेवा आरंभ होने पर इस इलाके का जबरदस्त विकास होगा। पूर्णिया से हवाई सेवा शुरू होने से सीमांचल के लोगों को कई फायदे होंगे। यहां पटना, दिल्ली, कोलकाता जैसे शहरों की यात्रा में लगने वाला समय कम होगा। उद्योग, व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा। गंभीर मरीजों को बड़े शहरों के अस्पतालों तक पहुंचाना आसान होगा।

आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी। वहीं छात्रों और प्रोफेशनल्स को परीक्षा, नौकरी और पढ़ाई के लिए आना-जाना आसान हो जाएगा। स्थानीय पर्यटन क्षेत्रों को भी बढ़ावा मिलेगा। एयरपोर्ट संचालन, होटल, टैक्सी सेवा जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। एयरपोर्ट से शहरी क्षेत्र का दायरा बढ़ेगा। एयरपोर्ट और आसपास का क्षेत्र शहरी कम ग्रामीण है।

पलायन की समस्या में कमी आएगी

इससे न केवल इनवेस्टमेंट बढ़ेगा, बल्कि नए उद्योग भी खुलेंगे। बड़े पैमाने पर नए रोजगार का सृजन होगा। मजदूरों और कामगारों के पलायन की समस्या में काफी हद तक कमी आएगी। इसपर सरकार का पूरा फोकस होगा। किसानों को उनकी कृषि उपज का सही दाम भी मिल सकेगा। पूर्णिया मक्का और मखाना उत्पादन का हब है। ऐसे किसान को अपनी उपज का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा था। अब सीधे इनके पास पहुंचना इन कंपनियों के लिए आसान होगा। इससे जुड़ी स्टार्टअप कंपनियां तेजी से उभरेगी। प्रोडक्ट की ब्रांडिंग और बिजनेस का दायरा बढ़ाना काफी आसान हो जाएगा।

किसी पार्टी को राजनीतिक फायदा होगा?

बिहार विधानसभा चुनाव के ठीक पहले पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्घाटन को राजनीतिक नजरिए से भी देखा जा रहा है। सीमांचल के 4 जिले (पूर्णिया, अररिया, कटिहार और किशनगंज) में विधानसभा की 24 सीटें हैं। साल 2020 के चुनाव में यहां एनडीए को 9, इंडिया को 10 और एआइएम को 5 सीटें मिली थीं। बीते 10 सालों से इसके लिए आम लोग लगातार आंदोलन करते रहे थे। पिछले दो विधानसभा चुनावों में एयरपोर्ट सबसे बड़ा मुद्दा बना। इसकी लेटलतीफी केंद्र और राज्य सरकार के लिए खूब फजीहत बनी। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू हो रही है। इसका सीधा फायदा आगामी चुनाव में एनडीए को मिल सकता है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.