परबलपुर नगर पंचायत के पार्षद के घर पर चला बुल्डोजर

नालंदा जिले के परबलपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद रामवृक्ष प्रसाद के घर पर प्रशासन ने बुलडोजर चला कर घर का एक हिस्सा गिरा दिया। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई पटना हाईकोर्ट के आदेश पर की गई है। वहीं मुख्य पार्षद ने आरोप लगाया कि कार्रवाई मनमानी है।

Share This Article:

नालंदा: परबलपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद रामवृक्ष प्रसाद के घर पर प्रशासन का बुलडोजर चला, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। उनके घर के एक हिस्से को जेसीबी मशीन से गिरा दिया गया। मजदूर उपलब्ध नहीं रहने के कारण अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी नहीं हो पायी। 10 दिन में अतिक्रमण हटाने का समय दिया गया है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पांच घरों पर होनी है। सीओ मोहित सिन्हा का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गयी है।

बदले की भावना से कार्रवाई की गई

शुक्रवार को जिला प्रशासन लाव लस्कर के साथी परबलपुर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद रामवृक्ष प्रसाद के आवास पहुंची। जहां अतिक्रमण की गई भूमि को JCB मशीन के ज़रिए गिरा दिया गया। इससे पहले प्रशासन की तरफ से मजदूर की तलाश की गई लेकिन श्रमिक नहीं मिला। इसके बाद बुल्डोजर बुलाया गया। इसको लेकर मुख्य पार्षद ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बदले की भावना से यह कार्रवाई की गई है।

हाईकोर्ट के आदेश पर कार्रवाई

परबलपुर प्रखंड के अंचलाधिकारी (सीओ) मोहित सिंहा ने बताया कि 10 दिन पहले उन्हें अतिक्रमण हटाने का समय दिया गया था, लेकिन वे नहीं मानें तो अंततः हाइकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पांच घरों पर की गई है।पार्षद का आरोप है कि डीसीएलआर ने फिर से मापी करवाने का आदेश दिया है। सीओ उनका आदेश भी नहीं मान रहे हैं। सीओ के साथ औंगारी, पीर बिगहा व अन्य थानों की पुलिस व जेसीबी स्थल पर मशीन के साथ पहुंची थी। जेसीबी मशीन की मदद से घर के एक हिस्से को गिराया जाने लगा। इस दौरान विरोध के भी स्वर सुनाई दे रहे थे। हालांकि, पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई पूरी की गई। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मकान के एक हिस्से को गिराने के बाद मुख्य पार्षद ने कहा कि जेसीबी से कार्रवाई की गई तो पूरा मकान गिर जाएगा। सीओ ने कहा कि पांच लोगों पर अतिक्रमण की कार्रवाई करने का आदेश है। पांच लोगों को 19 अगस्त को नोटिस दी गई थी। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो 13 सितंबर को कार्रवाई की जानकारी दी गई। मुख्य पार्षद ने कहा कि हिलसा डीसीएलआर ने पत्र जारी कर अंचल कार्यालय की मापी पर सवाल उठाया है और फिर से मापी कराने का आदेश दिया है. इसके बाद भी उनपर कार्रवाई की जा रही है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.