पप्पू यादव पर ‌वैशाली में आचार संहिता उल्लंघन मामले में केस दर्ज

सीओ के आवेदन पर सहदेई थाने में पप्पू यादव पर एफआईआर दर्ज की गई है। वैशाली में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच रुपए बांटने का वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

Share This Article:

वैशाली: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद आचार संहिता के उल्लंघन का मामला भी दर्ज होना शुरू हो गया है। ताजा मामले में चुनाव आयोग ने कार्रवाई करते हुए पप्पू यादव के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ CO की शिकायत पर सहदोई थाने में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। कांग्रेस सांसद पप्पू यादव पर वैशाली जिला के सहदेई प्रखंड में बाढ़ प्रभावित लोगों को रुपये बांटने का आरोप है।

रुपये बांटने का वीडियो वायरल

पप्पू यादव ने गुरुवार शाम को सहदेई प्रखंड क्षेत्र के तहत आने वाले गणियारी गांव में रुपये बांटे थे। वह बाढ़ पीड़ितों से मिले और 80 पीड़ितों को 2000 और 3000 रुपये बांटने का मामला कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल होने के बाद महनार के SDO नीरज कुमार ने पुलिस और चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की। जिस पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लिया और पप्पू यादव के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया।

चुनाव आयोग और सरकार पर हमला

हाजीपुर में पप्पू यादव ने गुरुवार को मिडिया से बात करते हुए कहा कि वह इसी तरह काम करेंगे। सरकार गरीबों के लिए कुछ नहीं करेगी तो वह गरीबों की मदद करते रहेंगे। उन्होंने चुनौती दी कि जिसे जो करना करें। वह रुपये बांटते रहेंगे। सांसद ने कहा कि चुनाव आयोग के डर से गरीबों की मदद करना छोड़ दें क्या ! उन्होंने कहा कि वह आगे भी मदद करेंगे। कांग्केंरेस सांसद ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए कहा दोनों सांसद इसी इलाके के हैं, उन्होंने क्या किया। लोग बाढ़ से तबाह हो गए और दोनों सांसदों ने बाढ़ पीड़ितों की सुध तक नहीं लिया

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.