नई दिल्ली: दक्षिणी दिल्ली के संत नगर और ग्रेटर कैलाश इलाके में लोगो की गंदगी की शिकायतों के बाद नगर निगम (MCD) के उपायुक्त दिलखुश मीणा ने गुरुवार को अचानक इलाके का निरीक्षण किया। यह पिछले 15 दिनों में उनका दूसरा औचक दौरा था। इससे पहले भी वह एक बार सफाई व्यवस्था का निरिक्षण करने के लिए इलाके का दौरा कर चूके हैं।
लगातार मिल रही थीं शिकायतें
संत नगर और ग्रेटर कैलाश एक मध्यम वर्गीय कॉलोनिया है। यहां की आरडब्ल्यूए (RWA) कॉलोनी को साफ और बेहतर बनाने की कोशिशें कर रही है, लेकिन इसके बावजूद सफाई व्यवस्था ठीक नहीं चल रही थी। लोगों ने कई बार इलाके की गंदगी और कचरे की शिकायतें की थीं। जिसके बाद उपायुक्त ने खुद मौके पे पहुंच कर सफाई व्यवस्था का निरिक्षण किया।
भाजपा प्रवक्ता ने दर्ज की थी शिकायत
लगभग 15 दिन पहले दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने नगर निगम के दक्षिण क्षेत्र के उपायुक्त से सफाई को लेकर शिकायत की थी। उसी के बाद से उपायुक्त लगातार इलाके का हाल देख रहे हैं। आज के निरीक्षण में उन्होंने सफाई निरीक्षक को जल्द सुधार के निर्देश भी दिए।
विधायक ने जल समस्या सुलझाई
संत नगर में चल रही पानी की अव्यवस्था का भी समाधान किया गया हैं। स्थानीय विधायक शिखा राय ने हाल ही में RWA के अनुरोध पर कॉलोनी में नई बोरिंग करवाई, जिससे पानी की समस्या काफी हद तक दूर हो गई है।
सुरक्षा के लिए ऊँची दीवार का होगा निर्माण
सांसद बांसुरी स्वराज और विधायक शिखा राय ने मिलकर नगर निगम स्कूल के पीछे आस्था कुंज क्षेत्र में ऊँची दीवार बनवाने का फैसला किया है। पहले इस जगह पर सिर्फ छोटी ग्रिल लगी थी, जिससे सुरक्षा को खतरा था। अब दीवार के निर्माण से कॉलोनी को नई सुरक्षा देने का निर्णय लिया गया हैं।
लोगों ने जताई उम्मीद
संत नगर और ग्रेटर कैलाश कॉलोनी के लोगों ने उपायुक्त के निरीक्षण और जनप्रतिनिधियों की पहल का दिल से स्वागत किया है।लोगों का कहना है कि अब सफाई और सुरक्षा दोनों में सुधार देखने को मिलेगा।



