अमेरिका से दिल्ली पहुंचते ही अनमोल बिश्नोई को NIA ने किया अरेस्ट

Share This Article:

नई दिल्ली: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई और उसके करीबी अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से लौटने के बाद एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। अनमोल साल 2022 से फरार चल रहा था और लॉरेंस बिश्नोई के नेतृत्व वाले आतंक-सिंडिकेट में उसकी अहम भूमिका बताई जा रही है। अनमोल रांकपा नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में आरोपी है। उसके खिलाफ कई राज्यों में गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं। 

2022 से था फरार, 19वां आरोपी गिरफ्तार

NIA ने बताया कि अनमोल बिश्नोई इस मामले में गिरफ्तार होने वाला 19वां आरोपी है। मार्च 2023 में एजेंसी ने उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें यह साबित हुआ था कि उसने 2020 से 2023 के बीच भारत में आतंक से जुड़े कई अपराधों में लॉरेंस बिश्नोई और नामित आतंकी गोल्डी बराड़ की सक्रिय रूप से मदद की थी।

अमेरिका में बैठकर चलाता रहा आतंक सिंडिकेट

जांच में खुलासा हुआ कि अनमोल बिश्नोई अमेरिका में बैठकर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के लिए आतंक सिंडिकेट चलाता रहा। वह गिरोह के ग्राउंड ऑपरेटिव्स और शूटरों के साथ लगातार संपर्क में था। NIA के अनुसार, अनमोल ने गैंग के कई सदस्यों को ठिकाना, लॉजिस्टिक सपोर्ट और अन्य संसाधन उपलब्ध कराए थे।

विदेश से कर रहा था भारत में रंगदारी वसूल

एजेंसी ने यह भी बताया कि अनमोल विदेश में रहते हुए भी भारत में रंगदारी वसूली जैसे अपराधों में शामिल था। वह अन्य गैंगस्टरों के साथ मिलकर भारत में व्यापारियों और कारोबारियों को धमकाकर वसूली करवाता था।

NIA की बड़ी कार्रवाई

NIA इस मामले RC 39/2022/NIA/DLI की जांच जारी रखे हुए है। यह केस आतंकियों, गैंगस्टरों और हथियार तस्करों के गठजोड़ को खत्म करने के प्रयासों का हिस्सा है। एजेंसी का मानना है कि अनमोल बिश्नोई की गिरफ्तारी से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.