एमएलए ऑन व्हील्स, रेखा सरकार आपके द्वार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र के ओल्ड पंखा रोड स्थित विधायक कार्यालय से एक अभिनव ‘एमएलए ऑन व्हील्स- रेखा सरकार आपके द्वार’ मोबाइल कार्यालय का शुभारंभ किया

Share This Article:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर चल रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ के अवसर पर दिल्ली सरकार ‘एमएलए ऑन व्हील्स-रेखा सरकार आपके द्वार’ मोबाइल कार्यालय शुरू किया है। इसका मकसद प्रशासन को जनता के और समीप लाना है, ताकि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। सरकार का दावा है कि लोगों की शिकायतों, आवश्यक सेवाओं और जनहित से जुड़े कार्यों का निवारण सीधे उनके क्षेत्र में ही किया जाएगा। ‘सरकार आपके द्वार’ की इस पहल से आमजन को त्वरित सुविधा, समय की बचत और पारदर्शी सेवा का अनुभव होगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि लोकतंत्र तभी सशक्त होता है जब जनता की समस्याओं का समाधान उनके घर-द्वार पर ही सुनिश्चित किया जाए। यही इस मोबाइल कार्यालय की सबसे बड़ी उपलब्धि है, जो जनता और सरकार के बीच सेतु का कार्य करेगी। इस विशेष कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद कमलजीत सहरावत, दिल्ली के गृह, शहरी विकास मंत्री शिक्षा व ऊर्जा मंत्री आशीष सूद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

जनप्रतिनिधि का पद सत्ता का नहीं सेवा और समर्पण का माध्यम है

रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह संदेश दिया है कि नेतृत्व का असली अर्थ जनता की सेवा है और हमारी सरकार की यह अनूठी पहल प्रधानमंत्री की उस भावना से प्रेरित है जिसमें वे कहते हैं कि जनप्रतिनिधि का पद सत्ता का नहीं बल्कि सेवा और समर्पण का माध्यम है।

जनता को समस्याओं के समाधान के लिए भटकने की जरूरत नहीं

इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने मोबाइल कार्यालय की परिकल्पना की है। उन्होंने बताया कि इस मोबाइल कार्यालय के माध्यम से अब क्षेत्र की जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं होगी। गाड़ी पूरे विधानसभा क्षेत्र में जाकर सीधे लोगों तक पहुंचेगी और उनकी शिकायतों को दर्ज करके संबंधित विभाग तक भेजेगी। इसमें एक लैपटॉप, स्टेनो और क्लर्क की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों की समस्याएं सही ढंग से संकलित होकर तत्काल कार्रवाई के लिए विधायक तक पहुंच सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोबाइल कार्यालय का सबसे बड़ा लाभ उन माताओं-बहनों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को होगा जिन्हें आने-जाने में कठिनाई होती है। अब यह गाड़ी उनके घर तक पहुंचकर उनसे संवाद करेगी और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘एमएलए ऑन व्हील्स- रेखा सरकार आपके द्वार’ पहल दिल्ली में शासन और जनता के बीच की दूरी को पाटते हुए सेवा को सीधे लोगों के द्वार तक पहुंचाने का ऐतिहासिक कदम साबित होगी और निश्चित रूप से देशभर में एक मिसाल बनेगा।

देश में मोबाइल ऑफिस व्यवस्था अभी तक नहीं है

इस अवसर पर दिल्ली के कैबिनेट मंत्री आशीष सूद ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा दिल्ली की पहली मोबाइल ऑफिस की शुरुआत वास्तव में जनता को “सरकार आपके द्वार” की भावना से जोड़ने वाला अभिनव प्रयोग है। उन्होंने उल्लेख किया कि इस पहल के लिए काफी रिसर्च की गई और पाया गया कि पूरे देश में इस तरह की कोई मोबाइल ऑफिस व्यवस्था अभी तक नहीं है। इस मोबाइल ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर, वाई-फाई और माइक की सुविधाओं के साथ 10 लोगों को बैठाकर कहीं भी जाकर जनता की समस्याएं सुनी जा सकती हैं। आशीष सूद ने कहा कि कई महिलाएं और बुजुर्ग अपनी समस्याओं को लेकर विधायक कार्यालय तक नहीं पहुंच पाते थे, लेकिन अब यह मोबाइल कार्यालय सीधे उनके द्वार तक जाकर उनकी समस्याएं सुनेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार निरंतर लोगो को सुलभ और बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए कार्यरत है।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.