राहुल के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले मंत्री दिनेश सिंह को ब्रेन हैमरेज

यूपी सरकार में मंत्री और लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के खिलाफ ताल ठोकने वाले दिनेश प्रताप सिंह को ब्रेन हैमरेज हुआ है।

Share This Article:

नई दिल्ली: यूपी सरकार में मंत्री और लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी के खिलाफ ताल ठोकने वाले दिनेश प्रताप सिंह को ब्रेन हैमरेज हुआ है। लखनऊ के वेदांत अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। 4 अक्टूबर को उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। डॉक्टरों ने MRI स्कैन कराया, उसमें ब्रेन हैमरेज की पुष्टि हुई। परिवार का कहना है कि दिनेश प्रताप सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रहे थे।

प्रेशर में थे दिनेश सिंह

कहा जा रहा है कि दिनेश प्रताप सिंह पिछले दो महीने से राजनीतिक दबाव में हैं। पहले कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने उन पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद भाजपा विधायक अदिति सिंह ने भी उन पर हमला बोला। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 10 सितंबर को रायबरेली दौरे के दौरान मंत्री दिनेश सिंह सुर्खियों में रहे। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ राहुल गांधी के रास्ते में धरना दिया और “राहुल वापस जाओ!” के नारे लगाए। इस दौरान उनकी पुलिस अधिकारियों से कहासुनी भी हुई। नाराज होकर दिनेश प्रताप सिंह ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए।

सोशल मीडिया पर पोस्ट

इधर, दिनेश प्रताप सिंह ने सभी से सोशल मीडिया पर चल रही खबरों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि महज चार दिनों में वह फिर से राजनीतिक मैदान में होंगे और जनता की सेवा में हाजिर होंगे। अपने स्वास्थ्य को लेकर उठ रहे सवालों को लेकर दिनेश प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-मैं सिर्फ़ स्वस्थ ही नहीं, बल्कि पूरी तरह स्वस्थ हूँ।कृपया चिंता न करें और किसी भी अफ़वाह पर ध्यान न दें।

ये भी पढ़ें-CJI पर जूता फेंकने वाले वकील को नहीं है अफसोस

इलाज की थी जरूरत

उन्होंने कहा कि यह सच है कि मुझे इलाज की ज़रूरत थी, और वह भी शांतिपूर्ण माहौल में। इसलिए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मेरे इलाज की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में पार्टी की सरकार बनाने में वे तन-मन-धन से योगदान देंगे। मालूम हो कि दिनेश प्रताप सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी। वह पहली बार 2010 में और दूसरी बार 2016 में विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) बने। 2018 में वह भाजपा में शामिल हो गए। सोनिया और राहुल के खिलाफ दो लोकसभा चुनाव हार चुके हैं।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.