लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग सेंटर में भीषण आग,छात्रों ने कूदकर बचाई जान

लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, जिसमें करीब 10 छात्र-छात्राएं फंस गए। कई छात्रों ने छज्जे से कूदकर जान बचाई, जबकि सीएम योगी ने घटना का संज्ञान लेकर राहत-बचाव के निर्देश दिए।

Share This Article:

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र के पुरनिया इलाके में स्थित उषा मेहता मार्ग (बी/2, सेक्टर डी) पर एक प्राइवेट कोचिंग सेंटर में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कोचिंग में पढ़ रहे करीब 10 छात्र-छात्राएं इमारत के अंदर फंस गए।

कूदकर भागे छात्र

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नीचे स्थित दुकान में लगी आग तेजी से ऊपर कोचिंग तक फैल गई, जिससे छात्रों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल सका। धुएं और आग की लपटों के बीच जान बचाने के लिए कई छात्र-छात्राएं इमारत के छज्जे और छत की ओर भागे और कुछ ने नीचे कूदकर अपनी जान बचाई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। इसके बाद प्रशासन ने क्षेत्र को खाली कराकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

घटना की सूचना पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान, राहत-बचाव के निर्देश

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्काल संज्ञान लिया। उन्होंने जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने घायलों को तुरंत समुचित उपचार उपलब्ध कराने और पूरे मामले की सतत निगरानी करने के आदेश भी दिए। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Shivangi Shukla

Shivangi.shukla95512@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.