नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव ने प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आज आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में शामिल किया। देवेन्द्र यादव ने आम आदमी पार्टी के नेताओं का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया और कहा कि विधानसभा चुनाव में हार के बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी का अस्तित्व विलुप्त हो रहा है। विपक्षी पार्टी के लोग कांग्रेस की विचार धारा, कांग्रेस नेतृत्व के प्रति कर्तव्यनिष्ठा का संकल्प लेकर पार्टी के जुड़ रहे है और भविष्य में झूठ, फरेब, भ्रष्टाचार और गुमराह करने वालों के खिलाफ जन नायक श्री राहुल गांधी जी के संघर्ष के जुड़कर दिल्ली कांग्रेस के दिशा निर्देशों अनुसार कांग्रेस परिवार के साथ मिलकर काम करेंगे।
AAP के कई बड़े नाम अब कांग्रेस में
कांग्रेस परिवार में शामिल होने वालों में सुभाष मौहल्ला से वार्ड 233 के निगम प्रत्याशी श्री राशिद अली, कड़कड़डूमा कोर्ट के सदस्य सनफ खान, रेशमा खान, शुभम पांचाल, तनिष्क जयंत, रोहित शर्मा, शोयब इकरा, फिरोज मलिक, कंचन शर्मा, समरीन सैफी, तरन्नम मिर्जा, रईस अंसारी, आरिफ और पश्चिमी दिल्ली लोकसभा के मटियाला विधानसभा से द्वारका बी ब्लाक अध्यक्ष जनवेद यादव, साहिल राणा, तिलक नगर विधानसभा से सुखविन्दर पाल सिंह, विकास पुरी विधानसभा से संयोगिता, उमेद सिंह सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में शामिल होना साबित करता है कि दिल्ली में केजरीवाल का जहाज डूब रहा है।
इसको भी पढ़ें: ‘नो हैंडशेक’ पर BJP का झूठ बेनकाब- सौरभ भारद्वाज
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री देवेन्द्र यादव के अलावा जिला अध्यक्ष आदेश भारद्वाज और धर्मपाल चंदेला, आर्ब्जवर डा0 पीके मिश्रा, राजेश यादव, लक्ष्मण रावत, मौहम्मद शहजाद, महेन्द्र खेड़ा और रघुविन्द्र सिंह पठानिया भी मौजूद थे।




