संस्कृति, संविधान और राष्ट्र निर्माण को बनाएं जीवन का लक्ष्य : इन्द्राज

दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने डीयू के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला महाविद्यालय में संविधान दिवस कार्यक्रम में कहा युवा पीढ़ी संविधान से मिले अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति सजग हो और अन्य लोगों को भी जागरूक करे।

Share This Article:

नई दिल्ली: भारत रत्न बाबा साहेब आम्बेडकर ने संविधान के जरिये न केवल अधिकार दिए, बल्कि भविष्य की दिशा तय करने वाला संविधान देकर देश की नींव को मजबूत किया हमारा विश्वास है कि वर्ष 2047 तक भारत को विश्वगुरु और विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प भी संविधान की मूल भावना को आत्मसात कर ही पूरा किया जा सकता है। इसी दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहेब के गरीब एवं वंचित वर्ग के सशक्तिकरण और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का सपना पूरा हो रहा है। दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने यह बात डीयू के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला महाविद्यालय में संविधान दिवस कार्यक्रम में कही।

संविधान कमजोर, वंचित को सुरक्षा और समानता देता है

कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना, सेंटर फॉर सोशल डेवलपमेंट और राजनीतिशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित समारोह में रविन्द्र इन्द्राज ने छात्राओं से संस्कृति, संविधान और राष्ट्र निर्माण को जीवन का लक्ष्य बनाने का अनुरोध किया। मंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने अनेक कठिनाइयों के बीच विश्व में सबसे अधिक चर्चा का विषय बनने वाला ऐसा संविधान लिखा जो हर कमजोर और वंचित वर्ग को सुरक्षा और समानता देता है।

पढ़ाई के साथ संविधान और महापुरुषों के योगदान को भी जानें

श्री रविन्द्र इन्द्राज ने उपस्थित छात्राओं से आग्रह किया कि पढ़ाई के साथ संविधान और देश के महापुरुषों के योगदान को भी जानें। युवा पीढ़ी को अपने अधिकारों और कर्तव्यों दोनों के प्रति सजग होना चाहिए और अन्य लोगों को भी जागरूक करना चाहिए। ताकि समाज का प्रत्येक वर्ग समान अवसर प्राप्त करे। उन्होंने कहा कि हमें केवल संविधान को जानना नहीं है बल्कि संविधान को निभाना भी आवश्यक है।

कालेज ने संस्कृति और संविधान को एक मंच पर संजोने का काम किया है

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हाल ही में दिल्ली सरकार ने भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना के प्रतीक राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर भव्य आयोजन किया और अब संविधान दिवस पर भी दिल्ली में पहली बार आयोजन होने जा रहा है। रविन्द्र इन्द्राज ने पहली बार संविधान दिवस मनाने की पहल के लिए कॉलेज स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि आपने संस्कृति और संविधान दोनों को एक मंच पर संजोने का काम किया है।

इस अवसर पर एस.पी.एम. कालेज की प्राचार्य प्रोफेसर नीलम गोयल, एस.पी.एम. कालेज गवर्निंग बाडी की अध्यक्ष प्रोफेसर सुदेशना मजूमदार, एनएसएस प्रोग्राम फसर डा. संतोष कुमार यादव, एनएसएस सह-समन्वयक डा. उर्मिल वत्स, अध्यक्ष, सेंटर फार सोशल डेवलपमेंट डा. राजकुमार फुलवारिया, राजनीति विज्ञान विभाग की टीआईसी डा. अम्ना मिर्जा उपस्थित रहीं, छात्राओं श्रेया दुबे, प्रिया, लावण्या, चारू बंसल और अक्षरा ने संयोजन किया।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.