IRCTC CMD संजय कुमार जैन ने दिया इस्तीफा, सरकार ने स्वीकार किया

IRCTC के CMD संजय कुमार जैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और सरकार ने इसे मंजूर भी कर लिया है। उनका इस्तीफा व्यक्तिगत कारणों से बताया जा रहा है और यह 20 जुलाई 2026 से प्रभावी होगा, यानी वे तब तक आधिकारिक रूप से पद पर बने रहेंगे।

Share This Article:

नई दिल्ली। रेल मंत्रालय की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी IRCTC के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) संजय कुमार जैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है। वे 20 जुलाई 2026 को आधिकारिक रूप से पद से मुक्त हो जाएंगे।

कार्यकाल समय से पहले होगा समाप्त

संजय कुमार जैन का कार्यकाल 31 दिसंबर 2026 तक था, लेकिन अब उनका इस्तीफा स्वीकार होने के बाद उनका कार्यकाल समय से पहले समाप्त हो गया है। वे 1990 बैच के भारतीय रेलवे यातायात सेवा (IRTS) अधिकारी हैं और इससे पहले उत्तर रेलवे में प्रिंसिपल चीफ कमर्शियल मैनेजर के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। वे एक क्वालिफाइड चार्टर्ड अकाउंटेंट भी हैं।

उनके इस्तीफे को लेकर रेलवे बोर्ड के गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं सामने आई थीं, हालांकि संजय जैन ने इन्हें अफवाह बताते हुए स्पष्ट किया कि उन्होंने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है।

संजय कुमार जैन बिहार के भागलपुर के रहने वाले हैं। उनके पिता भागलपुर के प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भागलपुर से प्राप्त की और सीए की पढ़ाई के लिए कुछ समय कोलकाता में भी रहे।

Shivangi Shukla

Shivangi.shukla95512@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.