करावल नगर रोड के चौड़ीकरण को लेकर निर्देश

दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा, पर्यटन और श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सड़क चौड़ीकरण, अतिक्रमण और भूमि अधिग्रहण से जुड़े मुद्दों पर बुधवार को दिल्ली सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की।

Share This Article:

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा, पर्यटन और श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सड़क चौड़ीकरण, अतिक्रमण और भूमि अधिग्रहण से जुड़े मुद्दों पर बुधवार को दिल्ली सचिवालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट भी उपस्थित रहे।

बैठक में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जिलाधिकारी, एमसीडी के उपायुक्त, राजस्व विभाग के अधिकारी और अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए। मंत्री ने अधिकारियों को क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को तेज करने और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

करावल नगर रोड के चौड़ीकरण पर जोर

बैठक में दयालपुर चौक से शिव विहार तिराहा तक करावल नगर रोड पर अतिक्रमण की स्थिति की समीक्षा की गई। मंत्री ने राजस्व अधिकारियों को सड़क के पुनः सीमांकन का कार्य दो से तीन दिन के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही उन्होंने सड़क की चौड़ाई 80 मीटर करने के लिए अतिक्रमण हटाने और आवश्यक भूमि अधिग्रहण से जुड़े सर्वेक्षण को एक माह के भीतर पूरा करने को कहा, ताकि यह तय किया जा सके कि चौड़ीकरण के लिए किन संपत्तियों और खसरा नंबरों का न्यूनतम अधिग्रहण आवश्यक होगा।

यमुनापार क्षेत्र में विकास को गति देने के निर्देश

कपिल मिश्रा ने कहा कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली और यमुनापार क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को बुनियादी सुविधाओं से जुड़े प्रोजेक्ट तेजी से पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

अतिक्रमण के मामलों की समीक्षा

बैठक के दौरान न्यू चौहानपुरा और सदरपुर गुजरां में स्थित एक संपत्ति पर अतिक्रमण के मामले की भी समीक्षा की गई। राजस्व विभाग को मौके का पुनः निरीक्षण कर स्थिति स्पष्ट करने और अतिक्रमण पाए जाने पर एमसीडी को कार्रवाई के लिए सूचित करने के निर्देश दिए गए।

काली घटा रोड के चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू

मंत्री ने काली घटा रोड को प्रस्तावित 60 फीट चौड़ा करने के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी दिए। राजस्व विभाग को साइट सर्वे जल्द पूरा करने और एमसीडी को वार्ड समिति से आवश्यक प्रस्ताव पारित कराने की प्रक्रिया तेजी से पूरी करने को कहा गया।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.