बेतिया: बिहार विधानसभा चुनाव की आहट के बीच प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लगातार बिहार का रुख कर रहे हैं। पिछले आठ दिनों में वह दूसरी बार शुक्रवार को बिहार पहुंचे। उनका यह दाैरा पूरी तरह से चुनावी रणनीति पर केंद्रित है। पश्चिमी चंपारण जिले की बेतिया के कुमारबाग इंजीनियरिंग कॉलेज में गृह मंत्री अमित शाह भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में गृह मंत्री ने नेताओं को विधानसभा चुनाव मं जीत का मंत्र दिया। साथ ही भी बताया कि किस तरह से और मजबूती से चुनाव लड़ना है।
विधानसभा की तैयारी को लेकर चर्चा
बैठक में मौजूद राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू प्रताप रूडी, बिहार सरकार के मंत्री जनक चमार, बेतिया बीजेपी सांसद डॉक्टर संजय जयसवाल ने बताया कि गृह मंत्री अमित शाह ने होने वाले विधानसभा की तैयारी को लेकर चर्चा की। कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया कि किस तरह से चुनाव लड़ना है। इस बार भाजपा पूरी मजबूती से बिहार में चुनाव लड़ेगी। एनडीए गठबंधन के साथ मिलकर हम लोग पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। इस बार बिहार में एनडीए की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा के कार्यकर्ता है उसे तरह से हमारे गठबंधन के भी कार्यकर्ता हैं। हम सभी मिलकर मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।



