नई दिल्ली: बिहार के बेगूसराय में मेला देखकर लौट रही लड़की के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई गई है।। शुक्रवार को 13 साल की लड़की की तालाब से अर्धनग्न बॉडी मिलने के बाद लोगों में गुस्सा है। लड़की का शव पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के मैरिज हॉल के पीछे तालाब में मिला है। परिवार का आरोप है कि इसी मैरिज हॉल में लड़की के साथ रेप किया गया है। इसके बाद हत्या कर के लाश को तालाब में फेंक दिया है।
मंत्री के घर के बाहर बवाल
परिवार ने लड़की की बॉडी पूर्व मंत्री के घर के बाहर रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान भीड़ पूर्व मंत्री के घर के बाहर जुट गई। मंजू वर्मा के घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई है। हालत पर काबू पाने के लिए मौके पर एक्स्ट्रा फोर्स बुलाई गई। पुलिस के समझाने के 2 घंटे बाद लोग पूर्व मंत्री के घर से हटे। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।
क्या कह रहा परिवार
घटना को लेकर लड़की की दादी ने बताया कि मैं ‘मेला देखने जा रही थी। वो भी पीछे-पीछे आ गई। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। हम लोगों ने रातभर उसे बहुत ढूंढा। सुबह तालाब में लाश मिली है। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। उसके साथ गंदा काम किया गया है।
ये भी पढ़ें: बिहार में भाजपा का संगठन अच्छा, मगर कोई चेहरा नहीं
जांच चल रही
वहीं SP ने कहा कि जांच चल रही है। बेगूसराय SP मनीष ने कहा, ग्रामीणों का आरोप है कि रेप के बाद हत्या हुई है। परिजनों के आरोप पर जांच चल रही है। अभी केस दर्ज नहीं हुआ है। फिलहाल बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच के बाद ही कुछ क्लियर हो पाएगा।



