मस्जिद में घुसकर तोड़फोड़ का दावा निकला झूठा, AIMIM प्रत्याशी पर FIR

वैशाली के कटहरा थाना क्षेत्र में एक कथित वीडियो के कारण दो पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया। मस्जिद में तोड़फोड़ और मारपीट का दावा किया गया था जिसे पुलिस जांच में झूठा पाया गया है।

Share This Article:

पटना: वैशाली के कटहरा थाना क्षेत्र में एक कथित वीडियो के कारण दो पक्षों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया। इस वीडियो में मस्जिद में तोड़फोड़ और मारपीट का दावा किया गया था जिसे पुलिस जांच में झूठा पाया गया है। घटना रामपुर के वार्ड नंबर 08 में सामने आई, जहां सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने स्थिति को गंभीर बना दिया।

दलबल के साथ पहुंचे SDPO

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। इस घटना की सूचना मिलते महुआ अनुमंडल के एसडीपीओ संजीव कुमार ने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई जिस जांच पड़ताल में सामने आया की टॉपर घोटाले के मास्टरमाइंड और AIMIM के प्रत्याशी बच्चा राय के द्वारा वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। जिसे वैमनस्यता बढ़ाने के उद्देश्य से वीडियों सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था।

कार्रवाई में जुटी पुलिस

वहीं इस पूरे मामले को लेकर AIMIM के प्रत्याशी बच्चा राय के खिलाफ वैशाली जिला के कटहरा थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। वही पुलिस के द्वारा एफआईआर दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई करने में पुलिस लगी हुई है। वैशाली एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया जा रहा है। जिसमें दिखाया जा रहा है की कटहरा थानान्तर्गत ग्राम रामपुर भोरहा स्थित मस्जिद में तोड़-फोड़ व धार्मिक किताबों को फाड़ा गया है।

ये भी पढ़ें-बिहार चुनाव: भाजपा का सवर्णों पर भरोसा, राजद ने ‘माई’ के साथ ‘BAAP’ को भी साधा

बढ़ा-चढ़ाकर बनाया वीडियो

उक्त वीडियो की जाँच करने के उपरांत पाया गया की कुछ लड़कों के द्वारा मस्जिद के सामने आपसी विवाद किया गया था। जिसे बढ़ा-चढ़ा कर वीडियो बनाया गया। जबकी दोनों समुदाय के बुद्धिजीवी लोगों के द्वारा इस प्रकार की घटना का खंडन किया गया है। तथा दोनों पक्षों के द्वारा लिखित आवेदन भी दिया गया है। उक्त मामले में AIMIM के महुआ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी बच्चा राय के द्वारा सुनियोजित ढंग से दो समुदायों के बीच वैमनस्यता बढ़ाने के उद्देश्य से वीडियों सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। इस संदर्भ में AIMIM के प्रत्याशी बच्चा राय के विरूद्ध कटहरा थाना कांड सं0-610/25 बी०एन०एस० के घारा में दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

अभिषेक कुमार की रिपोर्ट

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.