एक्सप्रेसअर्थ के 10 साल, ‘सफरनामा’ लॉन्च के साथ भविष्य का आगाज

स्टार्टअप कंपनी ने स्वदेशी ट्रैकिंग साफ्टवेयर सफरनामा इजाद किया है। पटना की स्टार्टअप Express Earth ने बनाया देश का पहला 100% स्वदेशी Health + Location ट्रैकर। अब बिहार टूर पर बुजुर्ग माता-पिता या बच्चों की सेहत, नींद और लोकेशन रियल-टाइम में मोबाइल पर देखें।

Share This Article:

दिल्ली: एक दशक की अथक यात्रा, नवाचार और सफलता। एक्सप्रेसअर्थ ने 22 नवंबर को अपनी 10वीं वर्षगांठ को पूरी भव्यता के साथ मनाया, जो उनके दृढ़ संकल्प और उपलब्धियों का प्रमाण है। इस यादगार अवसर का केंद्र बिंदु था ‘सफरनामा’ का लॉन्च। यह एक ऐसा अंतरराष्ट्रीय यात्रा अनुभव, जो वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित, आरामदायक और साथ-सहयोग वाली यात्राओं को समर्पित है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों योगेश भाटिया (एमडी, LML Group) और वैश्विक सलाहकार जान-एरिक गुस्तावसन ने वर्चुअली जुड़कर अपने प्रेरक शब्दों से उत्साह बढ़ाया। शाम का समापन हमारे टीम डांस परफॉर्मेंस से हुआ, जिसमें कई मेहमान भी मंच पर शामिल हुए और यह कार्यक्रम एक परिवार की तरह मनाया गया। एक्सप्रेसअर्थ आने वाले दशक की ओर आभार, समर्पण और नए उत्साह के साथ बढ़ रहा है। इससे पूरा माहौल भावनाओं और यादों से भर गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और संस्थापकों के प्रेरणादायक संबोधन से हुई। शाम का सबसे प्रभावशाली हिस्सा था मित्र रंगमंच का नाटक, जिसने एक्सप्रेसअर्थ की 10 साल की यात्रा को खूबसूरती से मंच पर प्रस्तुत किया।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.