दिल्ली: करावल नगर के हर घर तक पहुंचेगी पीएनजी सुविधा

दिल्ली सरकार के विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने मंगलवार दिल्ली सचिवालय में आईजीएल अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक की। इसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि करावल नगर विधान सभा में पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए।

Share This Article:

नई दिल्ली: करावल नगर विधानसभा क्षेत्र के हर घर तक पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) पहुंचेगी। योजना के तहत सादतपुर के के., एल, एम और एन ब्लॉकों एवं सादतपुर एक्सटेंशन के बी. ब्लाक में कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा जबकि दयालपुर सी ब्लॉक में पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। रेखा सरकार के विकास मंत्री कपिल मिश्रा ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में पीएनजी नेटवर्क के विस्तार और क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।  
बैठक के दौरान कपिल मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए। यदि इस प्रक्रिया में किसी प्रकार की भूमि संबंधी अड़चन उत्पन्न होती है तो उसे स्थानीय रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों की सहायता से तुरंत सुलझाया जाए जिससे क्षेत्र के लोग जल्द से जल्द इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
जल्द ही यह सुविधा करावल नगर विधानसभा क्षेत्र के सोनिया विहार एवं सोनिया विहार एक्सटेंशन, सभापुर, खजूरी खास, बिहारीपुर, शेरपुर, तुकमीरपुर, सादतपुर के ए से लेकर एफ तक सभी ब्लॉक, मिलन गार्डन, दयालपुर ई एवं एफ ब्लॉक, श्री राम कॉलोनी, शहीद भगत सिंह कॉलोनी, मुकुंद विहार, वेस्ट करावल नगर, अंकुर एन्क्लेव, वेस्ट कमल विहार और चांद बाग तक विस्तारित की जाएगी। पीएनजी की यह उपलब्धता करावल नगर क्षेत्रवासियों को सुरक्षित, सुलभ और पर्यावरण के अनुकूल ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
विकास मंत्री ने कहा कि यह पहल राज्य सरकार की आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने और सतत शहरी विकास की व्यापक प्रतिबद्धता के अनुरूप है, जिसका उद्देश्य आवश्यक सेवाओं की अंतिम छोर तक प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करना है।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.