दिल्ली के एलजी ने उपराष्ट्रपति को भेंट की पारिवारिक विरासत की अमूल्य धरोहर

दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार मुलाकात की और अपने पितामह सरदार तेजा सिंह समुंदरी के जीवन व योगदान पर आधारित पुस्तक भेंट की।

Share This Article:

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने सोमवार को भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन से शिष्टाचार मुलाकात की।

एक्स पर किया पोस्ट


एलजी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा यह मेंरे लिए सौभाग्य का विषय है। भेंट के दौरान उन्होंने अपने पितामह सरदार तेजा सिंह समुंदरी के जीवन, संघर्षों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर आधारित एक पुस्तक उपराष्ट्रपति को भेंट की। सरदार तेजा सिंह समुंदरी को एक प्रमुख समाज सुधारक, स्वतंत्रता सेनानी और दूरदर्शी नेता के रूप में याद किया जाता है
उपराज्यपाल ने बताया कि सरदार तेजा सिंह समुंदरी ने लोकतांत्रिक मूल्यों, शिक्षा, सामाजिक सुधार तथा युवाओं एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। राष्ट्र और समाज के प्रति उनकी सेवा भावना आज भी नई पीढ़ियों को प्रेरित करती है। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच एक सशक्त, समावेशी और प्रगतिशील भारत के निर्माण में सरदार तेजा सिंह समुंदरी की दूरदर्शी सोच की प्रासंगिकता पर भी चर्चा हुई। उपराज्यपाल ने कहा कि अपने पितामह के जीवन, आदर्शों और विरासत को साझा करना उनके लिए गर्व का क्षण रहा।

Shivangi Shukla

Shivangi.shukla95512@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.