दिवाली पर ग्रीन पटाखों की अनुमति के लिए SC का रुख करेगी दिल्ली सरकार

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कहा कि दिल्ली सरकार दिवाली के त्योहार के दौरान ग्रीन पटाखों को चलाने की अनुमति के लिए सुप्रीम कोर्ट में लिखित में अपना पक्ष रखेगी।

Share This Article:

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि दिवाली पर ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति दी जाए, इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट से आग्रह करेंगे। दिल्ली वालों की भावनाओं और दीपावली को लेकर लोगों के असीम प्रेम और आस्था का सम्मान करते हुए दिल्ली सरकार सर्वोच्च न्यायालय से निवेदन करेगी कि दीपावली पर प्रमाणित ग्रीन पटाखों (Green Firecrackers) के उपयोग की अनुमति प्रदान की जाए। मुख्यमंत्री के अनुसार हमारी सरकार का मानना है कि जनभावनाओं और पर्यावरण संरक्षण, दोनों के बीच संतुलन आवश्यक है। इस पहल का उद्देश्य परंपराओं का सम्मान करते हुए प्रदूषण नियंत्रण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करना है।

दीपावली पर लोगों में अलग ही उत्साह, उमंग और उल्लास नजर आता है

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली को लेकर दिल्लीवालों में अलग ही उत्साह, उमंग और उल्लास नजर आता है। यह पर्व न केवल धार्मिक उत्सव है, बल्कि दिल्ली की आर्थिक और सांस्कृतिक धड़कन का प्रतीक भी है। इस पर्व को शानदार और वैभवपूर्ण बनाने के लिए दिल्ली वाले आतिशबाजी का खूब उपयोग करते रहे थे, लेकिन प्रदूषण व विभिन्न कारणों से इसे रोक दिया गया। मुख्यमंत्री के अनुसार दिल्ली सरकार सर्वोच्च न्यायालय से यह निवेदन करने जा रही है कि दीपावली पर्व पर प्रमाणित ग्रीन पटाखों के उपयोग की अनुमति प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार पर्यावरण सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण के प्रति पूरी निष्ठा से प्रतिबद्ध है। सर्वोच्च न्यायालय को आश्वस्त किया जाएगा कि दिल्ली सरकार न्यायालय के सभी दिशा-निर्देशों और मानकों का पूर्ण पालन करेगी।

दीपावली भारतीय सांस्कृति का सबसे बड़ा धार्मिक पर्व है

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी ग्रीन पटाखे केवल अधिकृत संस्थाओं द्वारा निर्मित हों तथा सक्षम व संबंधित विभागों द्वारा प्रमाणित किए गए हों। हमारी सरकार का उद्देश्य है कि दिल्लीवासी स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण में जगमगाती दीपावली को खुशियों व उमंगों से मनाएं। मुख्यमंत्री के अनुसार दीपावली भारतीय सांस्कृति का सबसे बड़ा धार्मिक पर्व है, जो जनता की भावनाओं में गहराई से रचा-बसा है। पिछले अनुभवों के आधार पर पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध से वांछित परिणाम प्राप्त नहीं हुए हैं। रोक के उपायों के बावजूद उल्लंघन जारी रहे, जिसका परिणाम यह रहा कि बेहद प्रदूषित पटाखे प्रयोग में लाए जाते हैं और दिल्ली का प्रदूषण बेहद गंभीर हो गया। इसलिए हमारी सरकार चाहती है कि दिल्ली में ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति प्रदान की जाए।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि दीपावली भारतीय संस्कृति का सबसे पवित्र और उल्लासपूर्ण पर्व है, जो अंधकार पर प्रकाश, अधर्म पर धर्म और अज्ञान पर ज्ञान की विजय का प्रतीक है। यह पर्व न केवल हमारे धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता, परिवारिक सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना का भी प्रतीक है। दिल्ली के करोड़ों लोगों की भावनाएं इस पर्व से गहराई से जुड़ी हैं। हमारी सरकार इन भावनाओं का सम्मान करती है और मानती है कि परंपराओं और पर्यावरण दोनों का संतुलन बनाए रखना समय की मांग है। हमारा मानना है कि ग्रीन पटाखों की अनुमति से परंपरा, भावनाओं और छोटे व्यापारियों की उम्मीदों को नया संबल मिलेगा। दिल्ली की अर्थव्यवस्था और संस्कृति एकसाथ फले-फूलेगी और दिल्ली वाले वही पुराने वैभव के साथ इस त्योहार का आनंद ले पाएंगे।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.