नई दिल्ली: गोवा के अरपोरा में शनिवार देर रात एक नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। इसमें 25 लोगों की जान चली गई। 6 लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। मरने वालों ने 4 पर्यटक और 14 क्लब के स्टाफ हैं , 7 मृतकों की अभी पहचान नहीं हुई है।
जोरदार था विस्फोट
पुलिस ने इस घटना के बाद नाइट क्लब के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार करीब 12 बजे सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। विस्फोट इतना जोरदार था कि कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे क्लब को अपने गिरफ्त में ले लिया। फायर बिग्रेड ने काफी देर की कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया।
मौके पर पहुंचे सीएम
घटना की जानकारी मिलयते ही सीएम प्रमोद सावंत और स्थानीय विधायक घटनास्थल पर पहुंचे। सीएम सावंत ने बताया कि इस हादसे की पूरी जांच की जाएगी और दोषियों को सख्त सजा दी जायेगी। शुरुआती जांच में मालूम पड़ा है कि क्लब में फायर सेफ्टी के नियमों का पालन नहीं किया गया था। फोरेंसिक टीम आग के असली वजह की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें-समता, स्वतंत्रता और बंधुता के प्रतीक को सादर नमन: CM रेखा
सीढ़ियों पर मिले शव
गोवा के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस( DGP) आलोक कुमार ने बताया कि 25 शव बरामद किए गए हैं। मरने वालों में से ज्यादातर लोग क्लब के स्टाफ थे। DGP आगे कहा कि आग ग्राउंड फ्लोर पर किचन में लगी और फिर क्लब के दूसरे हिस्सों में फैल गई। इसलिए अधिकतर शव किचन एरिया में मिले। भागने की कोशिश में दो लोगों की सीढ़ियों पर ही मौत हो गई।
The fire mishap in Arpora, Goa is deeply saddening. My thoughts are with all those who have lost their loved ones. May the injured recover at the earliest. Spoke to Goa CM Dr. Pramod Sawant Ji about the situation. The State Government is providing all possible assistance to those…
— Narendra Modi (@narendramodi) December 7, 2025
प्रधानमंत्री ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि गोवा के अरपोरा में आग लगने की घटना बहुत दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों। मैंने गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत जी से स्थिति के बारे में बात की। राज्य सरकार प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दे रही है।


