मुजफ्फरपुर: मंच से गरजे CM नीतीश, पहले था ‘जंगलराज’, अब है ‘कानूनराज’

सीएम नीतीश कुमार ने चुनावी सभा में पीएम मोदी की तारीफ की और लालू-तेजस्वी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने 'जंगलराज' से 'कानून का राज' लाने का दावा किया और 50 लाख रोजगार की उपलब्धि गिनाई।

Share This Article:

मुजफ्फरपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उन्हें बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार से पूरा सहयोग मिल रहा है, जिसके लिए उन्होंने पीएम मोदी का हृदय से नमन किया। मुख्यमंत्री ने जनता से ‘गड़बड़ करने वालों के चक्कर’ में न पड़ने का आग्रह किया और दोहराया कि वह हमेशा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ थे और हमेशा रहेंगे।

लालू-तेजस्वी पर तीखा हमला

नीतीश कुमार ने अपने विरोधियों, खासकर तेजस्वी यादव पर इशारों-इशारों में तीखा हमला बोला। बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि आजकल वोट मांगने आने वाले सिर्फ झूठ बोलते हैं और रोजगार नहीं देंगे। उन्होंने अपने काम का लेखा-जोखा देते हुए कहा, ‘हमने महिलाओं के लिए काम किया, परिवार की बात नहीं की, सबके हित में काम किया।’ इसके विपरीत, उन्होंने लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वह खुद हटे तो अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया था, जो परिवारवाद का उदाहरण है।

‘जंगलराज’ से ‘कानून का राज’ का दावा

मुख्यमंत्री ने साल 2005 से पहले के बिहार की तुलना आज से की। उन्होंने जोर देकर कहा कि 2005 से पहले बड़े पैमाने पर अपराध होते थे और डर का माहौल था, जिसे उन्होंने ‘जंगलराज’ बताया। उन्होंने दावा किया, ‘पहले शाम के बाद कोई निकलता नहीं था, लेकिन आज किसी भी समय कोई निकले, कोई दिक्कत नहीं होती है।’ उन्होंने यह भी बताया कि पहले हिंदू-मुस्लिम झगड़े बहुत होते थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होता है। उन्होंने दावा किया कि जब से उनकी सरकार बनी है, तब से बिहार में ‘कानून का राज’ है और हर कोई अमन चैन से रह रहा है।

1 करोड़ और नौकरी का वादा

नीतीश कुमार ने कहा कि पहले बिहार में न बिजली थी, न सड़क, न स्वास्थ्य; सबकी हालत खराब थी, लेकिन अब माहौल पूरी तरह से बदल गया है। उन्होंने अपनी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक रोजगार को गिनाया। उन्होंने कहा कि 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार को बढ़ाकर अब 40 लाख रोजगार हो गया है, यानी कुल मिलाकर 50 लाख नौकरी और रोजगार मिले हैं। उन्होंने आगे एक करोड़ और नौकरी देने का वादा किया।

तीन बड़े फैसलों का भी जिक्र

  • महिलाओं को रोजगार के लिए आर्थिक मदद: अभी तक 1 करोड़ 21 लाख महिलाओं को ₹10,000 की राशि दी गई है, और आगे भी दी जाएगी।
  • वृद्धावस्था पेंशन में बढ़ोतरी: इसे ₹400 से बढ़ाकर ₹1100 कर दिया गया है।
  • बिजली सब्सिडी और सोलर योजना: बिहार के लोगों को 125 यूनिट बिजली फ्री मिल रही है, और जल्द ही घरों पर सोलर लगवाने का काम भी सरकार कराएगी।

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार की मदद से बिहार में आगे भी तेज गति से विकास होगा और कोई गड़बड़ी नहीं होगी। उन्होंने जीविका दीदियों के काम की भी सराहना की और बताया कि इसकी शुरुआत अब शहरी इलाकों में भी कर दी गई है।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.