मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता असोला भाटी की नीली झील के किनारे करेंगी योगभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 21 जून को असोला भाटी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी की नीली झील के किनारे आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में भाग लेंगी। इस कार्यक्रम के माध्यम से योग, पर्यावरण संरक्षण और हरित जीवनशैली का संदेश दिया जाएगा। इसके बाद सीएम पौधारोपण अभियान, विकसित भारत नर्सरी और जैव विविधता संरक्षण कार्यों का भी निरीक्षण करेंगी।

Share This Article:

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून, रविवार सुबह दक्षिण दिल्ली स्थित असोला भाटी वाइल्डलाइफ सेंचुरी में विशेष योग कार्यक्रम में भाग लेंगी। प्रकृति की मनोरम वादियों और हरियाली से घिरे नीली झील क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्वयं योगाभ्यास करेंगी और नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देंगी।

योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है

इस विशेष कार्यक्रम में पर्यावरण मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, पर्यावरण विशेषज्ञ, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम के माध्यम से योग, पर्यावरण संरक्षण और हरित जीवनशैली का सामूहिक संदेश दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जिसने आज पूरी दुनिया को स्वास्थ्य, संतुलन और सकारात्मक जीवन का मार्ग दिखाया है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के समन्वय का विज्ञान है। वर्तमान समय की व्यस्त जीवनशैली में योग व्यक्ति को मानसिक शांति, ऊर्जा और आत्मविश्वास प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों और वैश्विक नेतृत्व के परिणामस्वरूप संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता प्रदान की। आज विश्व के सैकड़ों देशों में करोड़ों लोग इस दिन योग कर भारत की इस महान परंपरा का सम्मान कर रहे हैं। यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है कि भारत की सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक स्वीकार्यता मिली है। दिल्ली सरकार स्वस्थ नागरिक, स्वच्छ पर्यावरण और हरित दिल्ली के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ असोला भाटी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी जैसे महत्वपूर्ण पारिस्थितिक क्षेत्र में किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री सेंचुरी परिसर में विकसित भारत नर्सरी का निरीक्षण करेंगी

योग कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री सेंचुरी परिसर में विकसित भारत नर्सरी का निरीक्षण करेंगी। इस दौरान वह वहां उगाए जा रहे विभिन्न देशी वृक्षों, पौधों तथा जैव विविधता संवर्धन से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा करेंगी। मुख्यमंत्री नर्सरी में तैयार किए जा रहे पौधों की गुणवत्ता, संरक्षण व्यवस्था और हरित क्षेत्र के विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी अवलोकन करेंगी। इसके बाद मुख्यमंत्री असोला क्षेत्र और दक्षिणी रिज के विभिन्न हिस्सों में चल रहे पौधारोपण अभियान का निरीक्षण करेंगी तथा दिल्ली को अधिक हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लेंगी।

असोला भाटी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है

अरावली पर्वतमाला के महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में विकसित असोला भाटी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी अपनी प्राकृतिक सुंदरता, नीली झील, घने वन क्षेत्र और समृद्ध जैव विविधता के लिए जानी जाती है। यहां विभिन्न प्रकार के वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास है। सेंचुरी में तेंदुआ, सांभर, हिरण, साही, भेड़िया, नीलगाय, बंदर सहित अनेक वन्य प्रजातियां निवास करती हैं। मुख्यमंत्री को आशा है कि निरीक्षण के दौरान उन्हें इस समृद्ध वन्यजीव संसार की झलक भी देखने को मिलेगी।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.