दुपट्टा ओढ़ने वाली लड़कियों से शादी नहीं कर रहे लड़के

21वीं सदी के लड़के और लड़कियां एक दूसरे से कदमताल मिलाकर चल रहे हैं। हालांकि समाज में अभी भी ऐसे लोग हैं, जो लड़कियों को पुरुषों की तुलना में कमतर आंकते हैं।

Share This Article:

नई दिल्ली: 21वीं सदी के लड़के और लड़कियां एक दूसरे से कदमताल मिलाकर चल रहे हैं। हालांकि समाज में अभी भी ऐसे लोग हैं, जो लड़कियों को पुरुषों की तुलना में कमतर आंकते हैं। ग्रामीण परिवेश में रहने वाली लड़कियों को गंवार समझते हैं। ऐसे में उनकी शादी-ब्याह में अड़चने आती है। ऐसी ही एक खबर बिहार से आई है, जहां चप्पल पहनने और दुपट्टा ओढ़ने वाली लड़कियों का रिश्ता टूट रहा है।

टूट रहे रिश्ते

ये आंकड़े बिहार राज्य महिला आयोग ने दिए हैं। जिसके मुताबिक कई महीनों में ऐसे मामले दर्ज हुए हैं, जहां चप्पल और दुपट्टा की वजह से लड़के और लड़कियों की शादी टूट रही है। लड़की की शादी इसलिए नहीं हुई क्योंकि वह चप्पल और दुपट्टे में लड़के से मिलने आ जाती है। दुपट्टा ओढ़ने वाली लड़कियों को गंवार समझा गया और उनसे रिश्ता बीच में ही खत्म कर दिया गया।

शादी से इंकार

बिहार राज्य महिला आयोग के मुताबिक पिछले 3 महीने में ऐसे 30 मामले दर्ज हुए हैं। लड़की की सगाई पर परिवार वालों ने लाखों रुपये खर्च किए। हालांकि बाद में लड़के ने शादी से इंकार कर दिया। वजह बताई गई कि लड़की के पास आज के हिसाब से फैशन सेन्स नहीं है। लड़की के परिवार वाले अब महिला आयोग का दरवाजा खटखटा रहे हैं। केस दर्ज होने के बाद लड़के पक्ष को बुलाया गया है। आयोग की तरफ से कोशिश की गई है। हालांकि लड़के पक्ष का कहना है कि उनका बेटा उनकी नहीं सुन रहा है।

ये भी पढ़ें-बच्चों के लिए बुकर अवॉर्ड, चिल्ड्रन्स बुकर प्राइज की शुरुआत

क्या बोलीं अध्यक्ष

बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा के मुताबिक अब तक ऐसे केस आते थे, जिसमें शादी होने के बाद रिश्ते टूटने की बात आती थी। लेकिन कुछ महीनों से कई ऐसे केस आये हैं, जिसमें कहा गया है कि शादी तय होने में रूकावट आ रही है। लड़के छोटी-छोटी कमी निकालकर शादी नहीं कर रहे।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.