नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव की तरीखों का ऐलान अभी नहीं हुआ है लेकिन तमाम राजनीतिक दल अपनी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिए हैं। इस कड़ी में भाजपा में ने बिहार चुनाव के लिए अपने प्रभारी और सह-प्रभारी के नामों का ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बिहार विस चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को सह प्रभारी बनाया है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुरुवार को इस संबंध में नियुक्ति पत्र जारी किया है।
मुख्य चुनाव आयुक्त करेंगे बिहार का दौरा
चुनाव आयोग सूत्रों के अनुसार आयोग 6 अक्टूबर के आसपास बिहार में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बिहार के दाैरे पर जाएंगे। अपने दौरे से पहले चुनाव आयोग ने राज्य में ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष @JPNadda ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारी किए नियुक्त!
— NewG (@newGindia) September 25, 2025
🔹@dpradhanbjp को प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाया गया
🔹सी.आर. पाटिल और @kpmaurya1 को प्रदेश चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किया गया @BJP4Bihar #BJP |… pic.twitter.com/sELWqZC6aF
विधानसभा की 243 सीटें हैं
बिहार में विधानसभा की 243 सीटें हैं( इस बार राज्य में मुख्य मुकाबला एडीए बनाम महागठबंधन के बीच है। सभी दल चुनाव की घोषणा होने से पहले ही मैदान में प्रचार करने में जुटे हैं। सीएम नीतीश कुमार ने 2020 के चुनाव में एनडीए के साथ रहते हुए जीत दर्ज की थी। इस बार के बिहार चुनाव में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच का मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की संभावना है। चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही तमाम राजनीतिक पार्टियां लोगों को लुभााने में जुटी हैं। इस दौरान राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गया है।



