पटना: बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। गुरुवार सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा, जहां नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। यह अवसर राज्य की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत मानी जा रही है। समारोह में एनडीए के शीर्ष नेता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के शामिल होने की उम्मीद है।
बीजेपी कोटे से संभावित मंत्रियों की सूची
नीतीश कुमार के शपथ से पहले बिहार सरकार में शामिल होने वाले संभावित मंत्रियों की सूची सामने आई है। बीजेपी कोटे से जिन नेताओं को मंत्री पद मिल सकता है, वे इस प्रकार हैं:
| संभावित मंत्री | जाति |
|---|---|
| सम्राट चौधरी | कुशवाहा |
| विजय कुमार सिन्हा | भूमिहार |
| मंगल पांडे | ब्राह्मण |
| नीतिश मिश्र | ब्राह्मण |
| नितिन नवीन | कायस्थ |
| रेणु देवी | अति पिछड़ा |
| नीरज कुमार बबलू | राजपूत |
| संजय सरावगी | वैश्य |
| हरि सहनी | अति पिछड़ा |
| रजनीश कुमार | भूमिहार |
जदयू कोटे से संभावित मंत्री
जदयू की ओर से कई अनुभवी नेताओं को एक बार फिर मंत्रीमंडल में स्थान मिलने की संभावना है:
| संभावित मंत्री | जाति |
|---|---|
| विजय कुमार चौधरी | भूमिहार |
| विजेंद्र यादव | यादव |
| श्रवण कुमार | कुर्मी |
| अशोक चौधरी | दलित-पासी |
| रत्नेश सदा | दलित-मुसहर |
| सुनील कुमार | दलित-रविदास |
| श्याम रजक | दलित-धोबी |
| जमा खान | मुस्लिम |
| लेसी सिंह | राजपूत |
| दामोदर रावत | अति पिछड़ा |
लोजपा (आर) से संभावित मंत्री
| संभावित मंत्री | जाति |
|---|---|
| राजू तिवारी | ब्राह्मण |
हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा से
| संभावित मंत्री | जाति |
|---|---|
| संतोष कुमार सुमन | दलित-मुसहर |
RLM से
| संभावित मंत्री | जाति |
|---|---|
| स्नेहलता कुशवाहा | कुशवाहा |
शपथ ग्रहण से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज
इस बीच, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर 19 नवंबर से विधानसभा भंग करने की सिफारिश की थी। बुधवार को नीतीश कुमार एक बार फिर राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और सहयोगी दलों के समर्थन पत्र के साथ अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इसके बाद उन्हें विधायक दल का नेता चुना जाएगा और गुरुवार को शपथ ग्रहण की औपचारिकता पूरी होगी।
यह भी पढ़ेंः BJP विधायक दल के नेता चुने गए सम्राट चौधरी
बिहार की सियासत में यह बदलाव एक बार फिर एनडीए की मजबूती को दर्शाता है, वहीं नीतीश कुमार की नेतृत्व क्षमता और राजनीतिक समीकरणों को साधने की कला का प्रमाण भी है। गुरुवार का कार्यक्रम बिहार की राजनीति के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बनने जा रहा है।



