बिहार ने 15 सालों में विकास का नया आयाम हासिल किया:नित्यानंद

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि एनडीए शासन में बिहार ने अभूतपूर्व विकास किया है। रोजगार, उद्योग, कृषि, डेयरी, पर्यटन और शिक्षा के क्षेत्र में हुई प्रगति का हवाला देते हुए राजद शासन को जंगलराज बताया।

Share This Article:

फतेहपुर: गयाजी फतेहपुर उच्च विद्यालय मैदान परिसर में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सभा को संबोधित करते हुए राजद और कांग्रेस पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा तेजस्वी यादव को विकास और अराजकता में फर्क समझ में नहीं आता। अगर फर्क समझ में आता तो वह बिहार में हुए पिछले 15 साल के विकास पर सवाल नहीं खड़ा करते। तेजस्वी यादव को शायद मालूम नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने पिछले 10 सालों में बिहार के विकास के लिए कई लाख करोड़ रुपये से ज्यादा धनराशि बिहार के विकास, तरक्की और प्रगति के लिए उपलब्ध कराया है। वही तेजस्वी यादव को यह बताना चाहिए की उनके पूज्य पिताजी के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार 2004-14 में बिहार के विकास के लिए कितना फंड मिला था। राय ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माता जी को कांग्रेस के लोगों ने गाली देने का काम किया, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधते कहा कि राजद कांग्रेस का गठबंधन ही झूठ का गठबंधन है।

बिहार 15 साल तक जंगल राज का दंश झेला

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नित्यानंद राय ने कहा तेजस्वी के माता-पिता दोनों मुख्यमंत्री थे। उनके राज में बिहार 15 साल तक जंगल राज का दंश झेलता रहा। उन्होंने सवाल किया कि क्या तेजस्वी फिर से वही बिहार बनाना चाहते हैं। बिहार के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों देख रहे हैं। ऐसे में अब ठगबंधन का काम चलने वाला नहीं है। केंद्र में हमारी सरकार ने बहुत सारे योजनाओं को धरातल पर उतारा है। नीतीश सरकार ने सभी लोगों को पेंशन बढ़ाया, जीविका दिदी को 10,000 रुपये हर महीने रोजगार करने के लिए राशि मुहैया कराने का काम किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश दुनिया में भारत के मान सम्मान बढ़ाया है। आप लोग से उम्मीद हैं कि बोधगया विधानसभा क्षेत्र से जो भी एनडीए प्रत्याशी होगा उसे भारी मतों से विजय बनाने का संकल्प ले और एनडीए उममीदवार को भारी बहुत से विजयी बनाएं।

बिहार प्रगति की नई ऊँचाइयों को छू रहा

बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री एवं भाजपा विधायक नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आज बिहार हर क्षेत्र में प्रगति की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। मंत्री ने गया जी में चल रही सडक़ परियोजनाओं का विस्तार से उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने कहा कि इन निर्माण कार्यों से न केवल गयाजी के लोगों को सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी, बल्कि व्यापार, शिक्षा और धार्मिक पर्यटन को भी नई दिशा और गति मिलेगी। आने वाले समय में गयाजी केवल ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाला शहर ही नहीं रहेगा बल्कि यह एक विकसित, आधुनिक और सुदृढ़ कनेक्टिविटी वाला शहर बनकर उभरेगा।

बिहार नक्सल मुक्त हो चुका है

बिहार सरकार के परिवहन मंत्री शीला मंडल ने भी एनडीए कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा आज का बिहार वह बिहार नहीं है जो लालू राज में गुंडाराज और अव्यवस्था का प्रतीक बन चुका था। उस दौर में लोग शाम होते ही घरों में कैद हो जाते थे, लेकिन एनडीए सरकार ने सुरक्षा का ऐसा वातावरण बनाया है कि आज लोग रात में भी निश्चिंत होकर घूमते हैं। कभी पूरा बिहार नक्सलवाद से प्रभावित था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिबद्धता से आज बिहार नक्सल मुक्त हो चुका है।

जनता से किया वादा पूरा किया

एनडीए सरकार ने जनता से जो वादा किया उसे पूरा भी किया। महिलाओं को 10,000 रुपये प्रतिमाह की रोजगार सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। सावन में कांवडिय़ों को लाल बालू से होने वाली कठिनाई को दूर करने के लिए पूरे कांवडिय़ा पथ पर गंगा बालू का उपयोग कराया गया, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा हुई। कोरोना काल में पूरे बिहार को मुफ्त राशन, दवा और जरूरी सामान उपलब्ध कराना एनडीए सरकार की संवेदनशीलता और सेवा भाव का उदाहरण है। इसके अलावा पूरे बिहार में हर घर मुफ्त बिजली देकर आम लोगों के आर्थिक बोझ को कम किया गया है।

जमीन के बदले नौकरी का खेल खेलने वाले आज रोजगार पर भाषण दे रहे

विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा जिन्होंने जमीन के बदले नौकरी का खेल खेला, वे आज रोजगार पर भाषण दे रहे हैं। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को बिहार की जनता अच्छी तरह समझ चुकी है। वे चाहे जितना भी भ्रम फैलाने की कोशिश करें, लेकिन जनता अब गुमराह नहीं होगी। आज बिहार के हर कोने में अच्छी सडक़ें, निर्बाध बिजली और रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं और यह सब संभव हुआ है एनडीए सरकार की दूरदृष्टि और ईमानदार नेतृत्व से।
मंत्री नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं से अपील कि वे एनडीए सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं। आने वाला समय विकसित बिहार, सुरक्षित बिहार और आत्मनिर्भर बिहार बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस दौरान भाजपा पूर्वी मंडल तथा पश्चिमी मंडल के अध्यक्ष विजय मांझी, पिन्टू सिंह तथा विधायक हम पार्टी के ज्योति मांझी पूर्व विधायक रणविजय सिंह, पूर्व विधायक विनोद यादव, लोजपा नेता पूर्व विधायक डॉक्टर श्याम देव पासवान, लोजपा रामविलास के वरिष्ठ नेता विजय पासवान सह प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह, शशिकांत कुमार, मनीष राणा, निरंजन सिंह, देवी लाल यादव पप्पू यादव, कृष्ण सिंह, हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता इंजीनियर नंदलाल मांझी इत्यादि लोगों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Sanjay Rai

sanjayrai.dj@gmail.com

संजय राय ने बीते 25 साल के प्रोफेशनल कैरियर में स्वास्थ्य, अपराध, शिक्षा, विकास समेत सभी बीट की कवरेज की है। दिल्ली सरकार, विधानसभा की कार्यवाही, भाजपा, कांग्रेस, आप सरीखे राजनीतिक दलों के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक व आंदोलनात्मक गतिविधियों को भी कवर किया है। कई सत्रों में संसद की कार्यवाही पर भी कलम चलाई है। फिलवक्त NewG India में बतौर सीनियर स्पेशल काॅरेस्पोंडेंट अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

https://x.com/DjSanjayrai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.