बिहार चुनाव: मतदान के दिन सभी को पेड-लीव अनिवार्य

चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव के मद्देनजर अनिवार्य पेडलीव के निर्देश दिए हैं। आयोग का निर्णय इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि 2020 विधानसभा चुनाव में बिहार का मतदान प्रतिशत जम्मू कश्मीर से भी कम था।

Share This Article:

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने नए स्तर से तैयारी की है। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव और उपचुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए पेड लीव अथवा सवेतन अवकाश का ऐलान किया है। इसके अलावा नियोक्ताओं को चेतावनी भी जारी की गई है, अगर मतदान के दिन अनिवार्य पेडलीव का उल्लंघन करते हैं तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा। चुनाव आयोग का इस निर्णय को समावेशी मतदान के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह निर्णय इसलिए भी जरूरी माना जा रहा है क्योंकि 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में 56.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था; जो पूरे देश में सबसे कम मतदान प्रतिशत था।

धारा 135बी का दिया हवाला

चुनाव आयोग के उप निदेशक पी. पवन ने एक परिपत्र में कहा, “जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135बी के अनुसार, किसी भी व्यवसाय, व्यापार, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य प्रतिष्ठान में कार्यरत और लोक सभा या किसी राज्य/केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभा के चुनाव में मतदान करने के हकदार प्रत्येक व्यक्ति को मतदान के दिन सवेतन अवकाश दिया जाएगा।”

निर्वाचन क्षेत्र के बाहर रहने वाले मतदाता भी पेडलीव के हकदार

इस बार चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि ऐसे मतदाता जो अपने निर्वाचन क्षेत्र के बाहर स्थित किसी कंपनी या उद्योग में काम करते हैं, और किसी दूसरे निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं, वे भी मतदान के दिन वेतन सहित अवकाश के लाभ के हकदार होंगे ताकि वे अपना वोट डाल सकें।

इसके साथ ही दो कदम आगे बढ़ते हुए चुनाव आयोग ने सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों को भी बिहार चुनाव से संबंधित प्रावधानों के पालन के निर्देश जारी कर दिये है।

ये है बिहार चुनाव का शेड्यूल

बिहार में प्रथम चरण के लिए मतदान 6 नवंबर, 2025 को और दूसरे चरण के लिए मतदान 11 नवंबर, 2025 को होने हैं। साथ ही सभी 8 विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव भी 11 नवंबर, 2025 को होंगे।

Kuldeep Dwivedi

kuldeepd999@gmail.com

NewG India का अनुभवी चेहरा, 2017 में RGPV से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री प्राप्त की। सिविल सर्विसेज कोच और लेखक के तौर पर शिक्षाकुल, एग्जामपुर, कॉसमॉस पब्लिकेशन जैसे अनेक संस्थानों में काम करने का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में NewG India में एंकर एवं रिसर्च स्कॉलर के तौर पर कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.