राहुल-तेजस्वी की 29 अक्टूबर को संयुक्त रैली, प्रियंका भी करेंगी प्रचार

Share This Article:

पटना: 18वीं बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA और महागठबंधन के नेता चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 29 अक्टूबर को राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव के साथ मुजफ्फरपुर और दरभंगा में संयुक्त रैली करेंगे। तो वहीं, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार से बिहार चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगी। वे कल बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में एक जनसभा को संबोधित करेंगी।

महागठबंधन का घोषणापत्र कल होगा जारी

बिहार चुनाव 2025 के लिए महागठबंधन ने अपना घोषणापत्र तैयार कर लिया है। इसे कल (मंगलवार) शाम 4 बजे पटना में जारी किया जाएगा। हालांकि, इस मौके पर राहुल गांधी मौजूद नहीं रहेंगे।

तेजस्वी बोले- बिहार बदलाव के लिए बेसब्र

वहीं, तेजस्वी यादव ने बदलाव की बात करते हुए NDA सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ‘बिहार बदलाव के लिए बेसब्र है। यह नया बिहार बनाने का चुनाव है। जैसे एक जगह खड़ा पानी सड़ जाता है। वैसे ही यह NDA की सरकार हो गई है।’

दो चरणों में होगा मतदान

18वीं बिहार विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान 6 और 11 नवंबर को होगा।

  • पहला चरण: 6 नवंबर को 18 ज़िलों की 121 सीटों पर मतदान होगा।
  • दूसरा चरण: 11 नवंबर को 20 ज़िलों की 122 सीटों पर मतदान होगा।

इन दोनों चरणों में कुल 2616 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 1085 प्रत्याशी (करीब 41%) पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.