पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के सियासी दंगल में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज (Jan Suraj) की धमाकेदार एंट्री से राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें 65 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। प्रशांत किशोर ने इस मौके पर अति पिछड़ा समाज को बड़ा संदेश देते हुए कहा कि उनकी पार्टी इस वर्ग को 70 टिकट देगी। जन सुराज की इस घोषणा से बिहार की जातिगत राजनीति में बड़ी हलचल मच गई है।
बिहार चुनाव के लिए जन सुराज ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की!
— NewG (@newGindia) October 13, 2025
🔹इस लिस्ट में 65 नाम घोषित किए गए हैं।
🔹जन सुराज ने कुल 116 सीटों में से 91 बची सीटों पर से 31 सीटों पर अति पिछड़ा वर्ग को भागीदारी दी है।
🔹लिस्ट में 14 मुस्लिम उम्मीदवार भी शामिल हैं।
🔹बीजेपी छोड़कर आए… pic.twitter.com/DPLytvbS8B
अभयकांत झा को टिकट
दूसरी सूची के ऐलान के दौरान प्रशांत किशोर ने भागलपुर सीट से उम्मीदवार बनाए गए अभयकांत झा की सराहना की। उन्होंने भागलपुर दंगा को बिहार के सामाजिक-राजनीतिक जीवन की ‘विध्वंसकारी घटना’ बताते हुए कहा कि अभयकांत झा ने दंगा पीड़ितों का केस लगभग नि:शुल्क लड़ा। उन्होंने 850 परिवारों को बचाया, उनका पुनर्वास कराया और मुआवजा दिलाने में मदद की। प्रशांत किशोर ने कहा कि बड़े-बड़े नेताओं के बुलावे के बावजूद राजनीति से दूर रहे झा आज बदलाव के लिए जन सुराज से जुड़े हैं।
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जन सुराज पार्टी के उम्मीदवारों की दूसरी सूची!! pic.twitter.com/SuyRGATirS
— Jan Suraaj (@jansuraajonline) October 13, 2025
यह भी पढ़ेंः ‘यह डिक्टेटरशिप’, लालू परिवार पर आरोप तय होने पर बोले अजीत शर्मा
पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी जन सुराज में शामिल
इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामचंद्र सहनी भी जन सुराज पार्टी में शामिल हुए। सहनी ने बताया कि वह 2005 से 2010 तक मंत्री रहे और 2020 तक विधायक। 2020 में उम्र के कारण भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रशांत किशोर की बातें पसंद आ रही हैं और वह सुगौली में जन सुराज पार्टी को मजबूत कर इसे पार्टी का गढ़ बनाएंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि तीन साल के प्रयास के बाद सहनी सहमत हो पाए हैं।



