‘मुख्यमंत्री भारत दर्शन योजना’ से विद्यार्थी देखेंगे देश के प्रमुख स्थल

सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए ‘मुख्यमंत्री भारत दर्शन योजना’ की शुरुआत, जिसमें बच्चों को देश के प्रमुख ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। शिक्षा विभाग ने नए सत्र से योजना लागू करने की तैयारी तेज की।

Share This Article:

पटना। राज्य के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी अब बिहार ही नहीं देश के महत्वपूर्ण दशर्नीय स्थलों के भी भ्रमण करेंगे। इसका मकसद विद्यार्थियों को मानसिक रूप से विकसित करना है। इसे लेकर सरकारी स्कूलों में ‘मुख्यमंत्री भारत दर्शन योजना’ के नाम से इसकी शुरुआत होने जा रही है। इसकी रूपरेखा तय हो रही है। जल्द ही इसे लागू कर दिया जाएगा। नए शैक्षणिक सत्र से इसके पूरी तरह से शुरू होने की संभावना है। शिक्षा विभाग इसे धरातल पर उतारने को लेकर कसरत करने में जुट गया है। राज्य में अभी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल के बच्चों के लिए मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना चल रही है, जिसमें राज्य के अंदर बच्चों को शैक्षणिक स्थल का भ्रमण कराने का प्रावधान है।

विदित हो कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को राज्य के ऐतिहासिक स्थलों और उनके इतिहास तथा संस्कृति के बारे में जागरूक करने के लिए ‘मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना’ संचालित है। जिसके तहत प्रत्येक वर्ष प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के बच्चों को शैक्षणिक परिभ्रमण कराया जाता है। इसको देखते हुए राज्य सरकार माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को देश के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कराने के लिए ‘मुख्यमंत्री भारत दर्शन योजना’ शुरू करेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बाद शिक्षा विभाग ने इस योजना को प्रारंभ करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। बताया जाता है कि शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में उनहोंने इस योजना को शीघ्र धरातल पर उतारने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है।

भारत के इन स्थलों का भ्रमण कराने की तैयारी

भारत में कई महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थल हैं, जिनमें आगरा के ताज महल, लाल किला (दिल्ली), कुतूब मीनार, हैदराबाद का चारमीनार और आगरा का किला जैसे ऐतिहासिक स्मारक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, गोवा के खूबसूरत समुद्र तट, केरल की प्राकृतिक सुंदरता, दार्जिलिंग की पहाड़ियां, और ऋषिकेश में योग और आध्यात्मिकता का अनुभव करने लायक है। इसके अलावा गुलाबी शहर जयपुर, वाराणसी, सारनाथ, कोलकाता, प्रयागराज, चित्रकुट सहित अन्य धार्मिक एवं अध्यात्मिक स्थल शामिल है। जिसका भ्रमण छात्रों को कराया जा सकता है।- सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब भारत के महत्वपूर्ण स्थलों का कराया जाएगा भ्रमण।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.