बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, दो गिरफ्तार

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है। भोजपुर में एसटीएफ और पुलिस की बड़ी कार्रवाई करते हुए एके-47 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। साथ ही दो संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया है।

Share This Article:

भोजपुर/आरा। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भोजपुर जिले में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ी सफलता हासिल की है। शाहपुर थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। इस दौरान दो तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया है। बरामद हथियारों में एके-47 राइफल समेत कई घातक हथियार शामिल हैं, जिन्हें चुनावी माहौल में अशांति फैलाने के लिए इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

STF ने बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए (फोटो- newgindia)

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

पटना एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 3 और 6 में हथियारों का जखीरा छिपाया गया है। इसी आधार पर शुक्रवार देर रात संयुक्त कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एके-47 राइफल, एक बंदूक, दो पिस्टल, दो देशी कट्टा, एक रिवॉल्वर और 70 जिंदा कारतूस बरामद किए। मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनसे पूछताछ जारी है।

अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ा शक

पुलिस को प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि गिरफ्तार किए गए दोनों तस्कर एक बड़े अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह से जुड़े हो सकते हैं। एसटीएफ अधिकारियों ने आशंका जताई है कि यह हथियार बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा या अशांति फैलाने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते थे।

समय रहते टली बड़ी वारदात

एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की इस कार्रवाई को एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि समय रहते हथियार बरामद कर और आरोपियों को पकड़कर एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया गया है। अगर यह हथियार गलत हाथों में पहुंच जाते, तो चुनावी माहौल बिगाड़ने की गंभीर आशंका थी।

नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ के आधार पर पुलिस और एसटीएफ अब गिरोह के पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है। सूत्रों का कहना है कि बहुत जल्द इस गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंच बनाई जाएगी और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जाएगी।

चुनावी माहौल में बढ़ी चौकसी

बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए प्रशासन पहले से ही सतर्क है। हथियारों की इस बड़ी बरामदगी ने पुलिस और खुफिया एजेंसियों को और सतर्क कर दिया है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में अभियान और तेज किया जाएगा, ताकि चुनाव के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था कायम रह सके।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.