नालंदा: बिहार चुनाव के पहले चरण में जहां पूरे राज्य में मतदान का जोश दिख रहा है, वहीं नालंदा के प्रखंड हरनौत में एक अलग ही तस्वीर देखने को मिल रही है। यहां के लोगों ने अंडरपास नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। ग्रामीणों ने निर्णय लिया है, कि गांव से एक भी मतदान नहीं होगा।
जानकारी अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह प्रखंड हरनौत से आ रही है। जहां एक नालंदा जिले में 3 बजे तक 52.32 प्रतिशत का मतदान हो चुका था। वहीं दूसरी ओर हरनौत प्रखंड क्षेत्र के डीहरी पंचायत अंतर्गत मुसहरी गांव के ग्रामीणों ने वोट का बहिष्कार कर दिया है। शाम 3 बजे तक एक भी मतदाता गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में स्थित बूथ संख्या 280 पर नहीं हुआ है। ग्रामीण लोगों ने बताया कि नेशनल हाईवे-20 पर फोर लेन सड़क बनाया गया है। मुसहरी गांव के पास अंडर पास निर्माण नहीं होने के कारण ग्रामीण लोगों को तीन-चार किलोमीटर लंबी दूरी तय करने के बाद रोड के पार करना पड़ता है। इसको लेकर पूर्व में भी कई जगह लिखित शिकायत की है। उसके बावजूद भी कोई भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। सभी ग्रामीणों ने निर्णय लिया है, कि गांव से कोई भी मतदान नहीं करेंगा। मतदान केंद्र संख्या 280 में महिला पुरुष मिलाकर कुल 715 वोट है। वोट नहीं पड़ने की खबर सुनते ही स्थानीय पुलिस पदाधिकारी मतदान केंद्र पर पहुंचकर हालात का जायजा लिए और नाराज ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। उसके बावजूद भी ग्रामीणों ने पुलिस पदाधिकारी की बात नहीं मानी तो उन्हें उल्टे पैर लौटना पड़ा।



