नमो भारत स्टेशनों पर चला एस्कलेटर जागरूकता अभियान

एनसीआरटीसी यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सदैव गंभीर और संवेदनशील रहा है। यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नमो भारत स्टेशनों पर एस्कलेटर (स्वचलित सीढ़ियों) के सुरक्षित उपयोग को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया।

Share This Article:

नई दिल्ली। एनसीआरटीसी यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सदैव गंभीर और संवेदनशील रहा है। इसी दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नमो भारत स्टेशनों पर एस्कलेटर (स्वचलित सीढ़ियों) के सुरक्षित उपयोग को लेकर एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मुहिम का उद्देश्य यात्रियों को एस्कलेटर से जुड़े सुरक्षा नियमों की जानकारी देना और सुरक्षित यात्रा के सामाजिक व्यवहार को बढ़ावा देना है।

इन जगहों पर अभियान

इस विशेष अभियान के तहत एनसीआरटीसी एवं दिल्ली- गाजियाबाद- मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के संचालन एवं रखरखाव भागीदार, डीबी आरआरटीएस इंडिया के स्टाफ ने विभिन्न नमो भारत स्टेशनों पर यात्रियों को एस्कलेटर के उपयोग के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। उन्होंने सभी से इन सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। अभियान के प्रथम चरण में आनंद विहार, गाजियाबाद और मेरठ साउथ जैसे अधिक भीड़भाड़ वाले नमो भारत स्टेशनों को चुना गया ताकि अधिक से अधिक यात्रियों तक यह संदेश पहुंचाया जा सके।

इन नियमों का करें पालन

अभियान के दौरान स्टाफ ने यात्रियों को बताया कि एस्कलेटर का उपयोग करते समय बच्चों का हाथ थामे रखें, हमेशा हैंडरेल का सहारा लें, जल्दबाजी या धक्कामुक्की से बचें, मोबाइल का उपयोग न करें, भारी या बड़े सामान के साथ एस्कलेटर की जगह लिफ्ट का प्रयोग करें और आपात स्थिति में तुरंत इमरजेंसी बटन दबाएं।

बच्चों पर खास ध्यान

इस अभियान के दौरान विशेष रूप से बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया, क्योंकि एस्कलेटर के उपयोग के दौरान बच्चों के साथ दुर्घटना की संभावना अधिक रहती है। इस दौरान स्टाफ ने खास तौर से ऐसे यात्रियों से संवाद किया जो अपने बच्चों के साथ यात्रा कर रहे थे। उन्हें समझाया कि बच्चों का हाथ मजबूती से थामे रखें, बच्चों को एस्कलेटर के किनारों से दूर रखें, एस्कलेटर पर भागदौड़ न करने दें तथा बच्चों को खेल-खेल में एस्कलेटर पर चढ़ने-उतरने से रोकें।

ये भी पढ़ें-बजट घोषणाओं की प्रगति पर सीएम सैनी की बैठक

जगह-जगह लगे बैनर पोस्टर

यात्रियों को जागरूक करने के लिए स्टेशन परिसर में जगह-जगह बैनर और पोस्टर भी लगाए गए, जिनके माध्यम से यात्रियों को एस्कलेटर सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी गई। इसके साथ ही, एनसीआरटीसी और दिल्ली- गाजियाबाद- मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के संचालन एवं रखरखाव भागीदार, डीबी आरआरटीएस इंडिया के स्टाफ ने ट्रेनों के अंदर यात्रियों से सीधे संवाद कर उन्हें इन सुरक्षा उपायों की जानकारी दी और अपील की कि इन नियमों का पालन करें ताकि आपकी और दूसरों की यात्रा सुरक्षित और सुखद रहें।

Pooja Thakur

pt37557@gmail.com

मीडिया की दुनिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय। वर्तमान में Newg India में बतौर कंटेंट राइटर और मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर काम कर रही हूं, जहां हर कहानी को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश करती हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.