पटना में शाह-नीतीश की मुलाकात, सीट शेयरिंग पर बनी बात?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार दौरे पर। पटना में नीतीश कुमार से मुलाकात और सासाराम में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र। सीट बंटवारे पर एनडीए में सहमति के संकेत।

Share This Article:

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार की चुनावी कमान संभाल ली है। सियासी गुणा-भाग करने के लिए शाह की मुलाकात बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हुई। दोनों दिग्गजों के बीच 30 मिनट की बातचीत हुई। बंद कमरे में हुई बातचीत में सीटों के बंटवारे के साथ ही चुनावी एजेंडे पर भी गहन मंथन किया गया। साथ ही विपक्षी पार्टियों की रणनीति को कुंद धार देने के लिए योजना तैयार की गई।

सासाराम पहुंचे अमित शाह ने शाहाबाद क्षेत्र की सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति भी साझा की। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र भी दिया। आपको बता दें कि शाह मगध के 20 जिलों के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करने वाले हैं। अमित शाह के स्वागत के लिए डालमियानगर खेल मैदान से कैनाल रोड तक मार्ग को बैनर पोस्टरों से सजाया गया है। साथ ही सुरक्षा को लेकर भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।भग सुलझ चुकी है।

जेडीयू-भाजपा में सीट बंटवारे पर बनी सहमति!

दरअसल, पिछले कई दिनों से जेडीयू और भाजपा के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान चल रही थी। जेडीयू खुद को “बड़े भाई” की भूमिका में देखना चाहती थी और अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग कर रही थी, वहीं भाजपा भी इस बार ज्यादा सीटों पर दावेदारी कर रही थी। इस कारण गठबंधन में मतभेद की बातें उठ रही थीं। लेकिन आज की तस्वीर ने यह साफ किया कि दोनों दलों में तालमेल बन चुका है और सीट बंटवारे पर अंतिम सहमति के संकेत हैं।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.