बिहार में लालू-राबड़ी के शासन में 38 नरसंहार हुए: शाह

अमित शाह ने लखीसराय, मुंगेर और नालंदा की जनसभाओं में लालू-राबड़ी के जंगलराज पर हमला बोला। राहुल गांधी के छठ मइया वाले बयान पर कहा- बिहार की जनता इसका जवाब देगी। शाह ने कहा, नीतीश और मोदी की जोड़ी बिहार के विकास की गारंटी है।

Share This Article:

नालंदा: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण से पहले गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लखीसराय, मुंगेर और नालंदा जिलों में विशाल जनसभाओं को संबोधित किया। अपने तीखे और धारदार भाषणों के जरिए शाह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला और जनता से एनडीए उम्मीदवारों को जीताने की अपील की।

वहीं, नालंदा में अमित शाह ने कहा कि ये चुनाव किसी को विधायक या मंत्री बनाने के लिए नहीं हैं। ये चुनाव उस ‘जंगलराज’ को रोकने के लिए हैं, जो अपना वेष बदलकर आएगा। लालू-राबड़ी के शासन में 38 नरसंहार हुए। उन्होंने कहा कि नालंदा के कई लोग मौत के घाट उतरे गए थे। लालू की सरकार में किडनैपिंग, हत्या, लूट जैसे गैरकानूनी काम होते थे। लेकिन नीतीश ने इस धंधे पर रोक लगा दी।

लखीसराय में विजय सिन्हा के लिए वोट मांगे

लखीसराय में अमित शाह ने उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के पक्ष में समर्थन जुटाया। उन्होंने कहा कि, लखीसराय के लोगों से मेरा आग्रह है कि आप विजय सिन्हा को भारी मतों से जीताएं। मोदी-नीतीश की जोड़ी बिहार के विकास की गारंटी है। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के लिए अनेक योजनाएं दीं, सड़क, बिजली, पानी से लेकर गरीबों के घर तक और एनडीए सरकार ने हर वादे को धरातल पर उतारा है।

‘राहुल बाबा का ननिहाल इटली में है’

मुंगेर की जनसभा में शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, ‘मुंगेर में कहा जाता है कि माता सीता ने छठ पूजा की थी। ये बिहार की आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। लेकिन राहुल बाबा, जिनका ननिहाल इटली में है, उन्हें ये सब कैसे पता होगा? वे छठ मइया की पूजा को ड्रामा बताते हैं। नौटंकी कहते हैं। यह बिहार की आस्था का अपमान है।

नालंदा की सभा में अमित शाह ने लालू-राबड़ी शासन में 38 नरसंहार हुए, और नालंदा के कई निर्दोष लोगों की हत्या कर दी गई। किडनैपिंग, हत्या, लूट, फिरौती यह सब लालू के शासन की पहचान थी। नीतीश कुमार ने इन गैरकानूनी कामों पर रोक लगाई और बिहार को भयमुक्त बनाया।

‘ना CM की कुर्सी खाली है, ना PM की’

शाह ने विपक्षी दलों के नेताओं को निशाना बनाते हुए कहा, ‘ना बिहार में मुख्यमंत्री की कुर्सी खाली है, ना देश में प्रधानमंत्री की। यहां नीतीश जी हैं, वहां मोदी जी हैं। लालू जी और सोनिया जी अपने बेटों को PM और CM बनाने का सपना छोड़ दें तो अच्छा होगा।’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद सिर्फ परिवारवाद की राजनीति करते हैं, जबकि बीजेपी राष्ट्रवाद की राजनीति करती है।

Sandeep Kumar

sandeepx4a@gmail.com

संदीप कुमार एक अनुभवी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें समाचार जगत में 14 साल से ज्यादा काम किया है। इन्हें गहन शोध, सटीक रिपोर्टिंग और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। उन्होंने ETV Bharat, Hyderabad में साढ़े पाँच वर्षों तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और राष्ट्रीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक कई अहम खबरों को प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके साथ ही उन्होंने Network 10, TOTAL News, MH1 समेत कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अपनी पत्रकारिता का कौशल साबित किया। राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, समाज और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर पकड़ मजबूत है। इस समय newG india में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.