अभय कुमार वर्मा बने मुख्य प्रवक्ता, अनिल कुमार शर्मा और हरीश खुराना को मिली प्रवक्ता की जिम्मेदारी

अभय कुमार वर्मा को दिल्ली सरकार का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है। वहीं विधायक अनिल कुमार शर्मा और हरीश खुराना को सरकार का प्रवक्ता बनाया गया है।

Share This Article:

दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधायक अभय कुमार वर्मा को दिल्ली सरकार का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है। वहीं विधायक अनिल कुमार शर्मा और हरीश खुराना को सरकार का प्रवक्ता बनाया गया है। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह निर्णय सरकार के पारदर्शी, जवाबदेह और जनकेंद्रित शासन के संकल्प को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नई व्यवस्था के माध्यम से दिल्ली सरकार के नीतिगत फैसलों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की आधिकारिक एवं तथ्यपरक जानकारी समयबद्ध तरीके से जनता और मीडिया तक पहुंचाई जाएगी।

प्रवक्ता लेंगे निर्णय

उन्होंने कहा कि मुख्य प्रवक्ता और प्रवक्ता के रूप में नियुक्त जनप्रतिनिधि विभिन्न समसामयिक विषयों पर दिल्ली सरकार का अधिकृत पक्ष रखेंगे। वे सरकार के महत्वपूर्ण निर्णयों, नीतिगत पहलों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर जानकारी साझा करने के साथ-साथ मीडिया के साथ प्रभावी संवाद स्थापित करेंगे।आवश्यकता पड़ने पर प्रवक्ता सरकार की ओर से तथ्यों और निर्णयों का स्पष्टीकरण भी देंगे। इसके अलावा, विभिन्न विभागों से प्राप्त अधिकृत सूचनाओं के आधार पर सरकार का दृष्टिकोण आम जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी निभाएंगे।

प्रवक्ताओं से मजबूत होगा संवाद

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रभावी जनसंवाद सुशासन का एक महत्वपूर्ण आधार है। मुख्य प्रवक्ता और प्रवक्ताओं की नियुक्ति से सरकार और नागरिकों के बीच संवाद व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।उन्होंने कहा कि इस पहल से शासन से जुड़ी प्रामाणिक, पारदर्शी और समयबद्ध जानकारी जनता तक व्यवस्थित रूप से पहुंच सकेगी। साथ ही सरकार की जनहितकारी योजनाओं और फैसलों के संबंध में आधिकारिक जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।

Shivangi Shukla

Shivangi.shukla95512@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.