नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार-प्रसार का आज आखिरी दिन है। महागठबंधन की तरफ से सीएम फेस आज तेजस्वी यादव समस्तीपुर में जनसभा करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनता से भाकपा माले के प्रत्याशियों को जिताने की अपील की है। अपने चुनावी भाषण में उन्होंने बीजेपी पर हमला बोला।
ज्यादा वक़्त नहीं है
जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। मैं आज 17 रैलियां कर रहा हूं। मैंने अपने हेलिकॉप्टर को ट्रैक्टर में बदल दिया है। भाजपा ने मेरे पीछे 30 हेलिकॉप्टर लगा रखे हैं। मैं आप सभी से कहना चाहता हूं कि तेजस्वी यादव को एक मौका दीजिए। अगर हमारी सरकार बनी तो हम आपके लिए काम करेंगे। जिस परिवार में सरकारी नौकरी नहीं है, हम उसे सरकारी नौकरी देंगे।
30 हजार रुपया करेंगे ट्रांसफर
तेजस्वी ने आगे कहा कि 14 जनवरी मकर संक्रांति पर हम एक साथ माताओं-बहनों के खातों में 30-30 हज़ार रुपये ट्रांसफर करेंगे। मोदी गुजरात में फ़ैक्टरियां लगाएंगे और उन्हें बिहार से वोट चाहिए। कोई उनके झांसे में नहीं आने वाला। ज़्यादा समय नहीं बचा है, आज 17 सभाएँ हैं। सतर्क रहें और हमारा साथ दें। हम किसी को निराश नहीं करेंगे।
ये भी पढ़ें-तारापुर में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का टेस्ट
ये भी पढ़ें-‘अपहरण को उद्योग बनाते हैं कांग्रेस-RJD’
मुजफ्फरपुर में भी रैली
समस्तीपुर के बाद तेजस्वी यादव मुजफ्फरपुर जायेंगे। साहिबगंज विधानसभा क्षेत्र के देवरिया स्थित रूपनगिरी हाई स्कूल मैदान में एक रैली होगी। यहां तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी जनता को संबोधित करेंगे और राजद उम्मीदवार पृथ्वी नाथ राय के समर्थन में वोट की अपील करेंगे।



