T20 World Cup 2026: भारत-बांग्लादेश की तैयारी तेज

भारत और श्रीलंका में अगले साल फरवरी में टी20 विश्व कप 2026 के होने की संभावना है। भारत ने पिछले साल रोहित शर्मा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका को हराकर टाइटल अपने नाम किया था। अब आगामी टी20 वर्ल्ड कप भारत की नजर होगी।

Share This Article:

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) को लेकर तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की मेजबानी में फरवरी 2026 में आयोजित होने की संभावना है। पिछली बार रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताब जीता था, ऐसे में इस बार टीम इंडिया (Team India) एक बार फिर ट्रॉफी पर कब्जा जमाने की कोशिश में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती।
इस बड़े टूर्नामेंट से पहले टीमों की फॉर्म, संयोजन और तैयारी की गंभीरता को देखते हुए बीसीसीआई और अन्य क्रिकेट बोर्ड्स ने अहम कदम उठाए हैं। खासकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) इस दिशा में सक्रिय नजर आ रहा है।

भारत खेलेगा 20 सीरीज, बांग्लादेश नेपाल या नीदरलैंड से भिड़ेगा
क्रिकेट से जुड़े सूत्रों के अनुसार, भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) से पहले दो अंतरराष्ट्रीय टीमों के साथ 20 मुकाबले कराने का फैसला लिया है। इन सीरीज का मकसद मुख्य रूप से टीम संयोजन को परखना और संभावित खिलाड़ियों को अंतिम चयन से पहले पर्याप्त मौके देना है।
उधर, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी तैयारी के मोर्चे पर तेजी दिखाई है। एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) से पहले नेपाल या नीदरलैंड ( Nepal or Netherlands) के खिलाफ टी20 सीरीज कराने की योजना बनाई जा रही है। माना जा रहा है कि यह सीरीज चयनकर्ताओं को फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों की पहचान करने में मदद करेगी। इस प्रदर्शन के आधार पर एशिया कप के लिए बांग्लादेश की अंतिम टीम का चयन किया जा सकता है।

भारत-बांग्लादेश सीरीज रद्द, अब श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया
भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh) के बीच अगस्त में प्रस्तावित वनडे और टी20 सीरीज राजनीतिक कारणों के चलते रद्द कर दी गई है। यह सीरीज 17 अगस्त से खेली जानी थी, लेकिन राजनयिक कारणों की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया। इस खाली समय का उपयोग करते हुए बीसीबी ने नेपाल या नीदरलैंड जैसी टीमों से द्विपक्षीय मुकाबले कराने की योजना बनाई है।
वहीं, बीसीसीआई अब श्रीलंका के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज की योजना बना रहा है, ताकि खिलाड़ी मैच फिटनेस बनाए रखें और संयोजन को अंतिम रूप दिया जा सके।

बीसीबी अध्यक्ष का बयान आया सामने
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (Bangladesh Cricket Team) के क्रिकेट संचालन प्रमुख नजमुल आबेदीन ने प्रेस वार्ता में कहा, “हम भारत के दौरे की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन जब यह संभव नहीं हो पाया, तो हमने सोचा कि किसी और टीम को बांग्लादेश बुलाया जाए। हमारी कोशिश है कि नेपाल और नीदरलैंड के साथ जल्दी सीरीज तय हो।”
टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup) को लेकर सभी क्रिकेट बोर्ड्स की तैयारी जोरों पर है। भारत जहां अधिक से अधिक सीरीज खेलकर खिलाड़ियों को आजमाना चाहता है, वहीं बांग्लादेश भी नई रणनीति के साथ आगे बढ़ रहा है। इन कोशिशों से साफ है कि अगला वर्ल्ड कप काफी प्रतिस्पर्धी और रोमांचक होने वाला है।

NewG Network

contact@newgindia.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.