R.Ashwin ने IPL को कहा अलविदा, अब खेलेंगे विदेशी लीग्स

भारतीय क्रिकेटर R.Ashwin ने बुधवार को ट्विटर पर IPL से सन्यास लेने का ऐलान किया और साथ ही उन्होंने बताया की अब वह विदेशी लीग्स खेलेंगे।

Share This Article:

नई दिल्ली: भारतीय ऑफ स्पिनर (Off Spinner) R.Ashwin ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास की घोषणा कर दी। यह फैसला उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के कुछ महीनों बाद लिया है। अश्विन ने अपने IPL करियर में कई फ्रेंचाइज़ियों के लिए खेला, जबकि उनका आखिरी सीज़न 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ रहा था।

सन्यास का ऐलान

ट्विटर(X) पर अपने फैन्स के साथ पोस्ट साझा करते हुए आश्विन ने लिखा की, आज का दिन खास है, इसलिए एक नई शुरुआत भी। कहते हैं हर अंत एक नई शुरुआत लेकर आता है। आज मेरा IPL करियर खत्म हो रहा है, लेकिन अब मेरी यात्रा दुनियाभर की अलग-अलग लीग्स में खेलने की शुरू हो रही है।

BCCI का जताया आभार

आर.अश्विन ने उनका सहयोग करने के लिए सभी फ्रेंचाइज़ियों, IPL और खासकर BCCI का आभार जताया। साथ ही उन्होंने कहा कि वे आगे अपने जीवन में आने वाले नए अवसरों का भरपूर आनंद लेना चाहते हैं।उन्होंने कहा यह अंत नहीं बल्कि एक नया आगाज हैं।

इंटरनेशनल करियर की शुरुआत

रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय क्रिकेट टीम में अपना अंतरराष्ट्रीय करियर 2010 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने 2011 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया और जल्द ही टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद स्पिनर और ऑल राउंडर के रूप में उभरे।

IPL में करियर की शुरुआत

आर.अश्विन ने IPL करियर की शुरुआत 2009 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से की थी और इसके बाद उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स जैसी कई फ्रेंचाइज़ियों के लिए भी खेला। उनका आखिरी सीज़न 2025 में CSK के साथ रहा ही रहा।इस सीजन में उन्होंने 9 मैचों में 7 विकेट लिए और 33 रन बनाए।

Usha Mehta

ushamehta0013@gmail.com

NewG India का सबसे युवा चेहरा, दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन के बाद IGNOU और ABP न्यूज़ नेटवर्क जैसे संस्थानों में इंटर्नशिप की। सोशल और कॉमर्स विषयों की गहरी समझ हैं कलम के साथ आवाज में भी धार हैं। NewG India में बतौर कंटेंट डेवलपर व एंकर अपनी जिम्मेदारी उषा मेहता बखूबी निभा रही हैं ।

https://newgindia.com/author/usha/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

न्यूज़लेटर के लिए सब्सक्राइब करें

कैटेगरीज़

हम वह खबरची हैं, जो खबरों के साथ खबरों की भी खबर रखते हैं। हम NewG हैं, जहां खबर बिना शोरगुल के है। यहां news, without noise लिखी-कही जाती है। विचार हममें भरपूर है, लेकिन विचारधारा से कोई खास इत्तेफाक नहीं। बात हम वही करते हैं, जो सही है। जो सत्य से परामुख है, वह हमें स्वीकार नहीं। यही हमारा अनुशासन है, साधन और साध्य भी। अंगद पांव इसी पर जमा रखे हैं। डिगना एकदम भी गवारा नहीं। ब्रीफ में यही हमारा about us है।

©2025 NewG India. All rights reserved.